---विज्ञापन---

हर किसी की जुबान पर है ‘Vasteguna Huiya’! क्या आप जानते हैं इस Gen Z शब्द का हिंदी मतलब?

Vasteguna Huiya Ka Matlab: इंस्टाग्राम पर रील्स देखते वक्त यकीनन आपने वास्तेगुना हुइयां शब्द जरूर सुना होगा. इसे सोशल मीडिया पर हर दूसरा इंसान मजाकिया अंदाज में बोलता नजर आ रहा है. यह ट्रेंड सीजेपी प्रोस्टेस्ट से जुड़े एक वीडियो के बाद काफी वायरल हुआ है.

---विज्ञापन---

Vasteguna Huiya Meaning: सोशल मीडिया पर अगर आप भी एक्टिव रहते हैं तो यकीनन इंस्टाग्राम रील्स की फीड में बार बार वास्तेगुना हुइयां बोलते हुए वीडियोज जरूर देखे होंगे. हर यूजर्स वास्तेगुना हुइयां बोलता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. लोग यह ट्रेंड इस कद्र फॉलो कर रहे हैं कि इसे अलग-अलग अंदाज में बोल रहे हैं. हालांकि, कई लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर लोग इस अजीब से शब्द पर इतने दीवाने क्यों हो गए हैं? फनी रील्स से लेकर मीम्स और सीजेपी के वायरल प्रोटेस्ट तक… सोशल मीडिया पर इसका ट्रेंड काफी वायरल हो चुका है. हालांकि, जब इसके मतलब की बात आती है तो ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर यह कोई नई भाषा है. कोई स्लैंग है या फिर इसका कोई खास अर्थ भी है?

इसे भी पढ़ें- लोहे के तवे पर डोसा नहीं बनता परफेक्ट? जानिए इसे नॉन-स्टिक बनाने के आसान तरीके

---विज्ञापन---

आखिर क्या बला है वास्तेगुना हुइयां?

यह शब्द पहले भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था, लेकिन इसे नई रफ्तार तब मिली जब जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रोटेस्ट हुआ. इस दौरान Gen Z लोगों की फमी अंदाज में वीडियोज दिखाई दी. एक यूजर्स ने तो पुलिस के साथ ही मजाकिया अंदाज में वास्तेगुना हुइयां बोलते हुए वीडियो बना ली. इसके बाद देखते ही देखते इस पर मीम्स बनने लगे, रील्स की बाढ़ आ गई और लोग अपने दोस्तों को टैग करके इस ट्रेंड का हिस्सा बनने लगे. इसके बाद हर कोई इसका मतलब समझने की कोशिश कर रहा है.

कहां से शुरू हुआ यह ट्रेंड?

सबसे पहले यह वीडियो Vine प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया था. इस वीडियो में एक लड़का Can I get a Hoya? चिल्लाता है. इसके बाद यह ऑडियो अलग-अलग मीम्स और रील्स में इस्तेमाल होने लगा. भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स ने इसे अपने अंदाज में बोलना शुरू किया और धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर यह शब्द ट्रेंड करने लगा.

---विज्ञापन---

क्या यह कोई गाली है या कुछ….और?

बहुत सारे यूजर्स को लगता है कि यह कोई गाली है, लेकिन ऐसा नहीं है. सोशल मीडिया पर लोग इसे बिना किसी खास मतलब जानें सिर्फ ट्रेंड, मीम और मनोरंजन के लिए फॉलो कर रहे हैं. सीधे शब्दों में कहा जाए तो इस शब्द का मतलब भाषा से नहीं है. हालांकि, आजतक के शो तीन ताल में बताया गया है कि इसका मतलब ‘गण का कोई मतलब है क्या’ बताया गया है.

यह भी जान लीजिए

इसके मतलब को लेकर कोई एक राय नहीं बन पाई है. ज्यादातर लोगों का कहना है कि इस शब्द को सिर्फ मजाक और रील्स बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया था. मगर जिस अंदाज में यह लड़का इस शब्द बोलता है लोगों को वही काफी पसंद आया. हालांकि, कई लोगों का कहना है कि यह Gen Z की अपनी अलग भाषा है.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में दीवारों पर फफूंदी जमना कैसे रोकें? छुटकारा दिलाएंगे ये असरदार टिप्स

First published on: Jul 29, 2026 10:59 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola