बारिश के मौसम में दीवारों पर फफूंदी जमना कैसे रोकें? छुटकारा दिलाएंगे ये असरदार टिप्स
Mold Tips: बारिश कई लोगों के लिए मुसीबत बनकर आती है. अगर ध्यान न दिया जाए कि फफूंदी और सीलन की बदबू आने जैसी परेशानी पैदा हो जाती है. इसलिए जरूरी है कि घर में वेंटिलेशन बनाए रखें, नमी और लीकेज को नजरअंदाज न करें और फफूंदी दिखते ही तुरंत सफाई करें.

Fafundi Lagna: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं घर में नमी और सीलन जैसी समस्याएं भी बढ़ा देता है. ज्यादा नमी के कारण दीवारों पर फफूंदी जमने लगती है, जिससे न सिर्फ घर की सुंदरता खराब होती है बल्कि सीलन की बदबू और एलर्जी जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं. अगर समय रहते कुछ आसान टिप्स अपनाए जाएं तो इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है.
वेंटिलेशन का ध्यान रखें
2 / 6आपको वेंटिलेशन का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि कमरे की खिड़कियां और दरवाजे में नमी आने की वजह से ऐसा होता है. अगर हवा लगती रहेगी तो दीवार सूखती रहेगी और फफूंदी नहीं लगेगी. नमी न रहने की वजह से सीलन की बदबू भी नहीं आएगी. इसे भी पढ़ें- काली जीन्स की चमक रखना चाहते हैं बरकरार? वॉशिंग और ड्राइंग के ये टिप्स आएंगे काम
एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें
3 / 6सीलन ज्यादातर बाथरूम या टॉयलेट जैसी जगहों पर आती है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां नमी ज्यादा रहती है और ध्यान न देने पर परेशानी बढ़ जाती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें.
फफूंदी को तुरंत साफ करें
4 / 6अगर दीवार पर फफूंदी दिखाई देने लगे तो उसे लंबे समय तक न छोड़ें. दस्ताने और मास्क पहनकर हल्के साबुन वाले पानी या सफेद सिरके के घोल से हिस्से को साफ करें. सफाई के बाद दीवार को पूरी तरह सूखने दें.
एंटी फंगल पेंट का इस्तेमाल करें
5 / 6अगर आपके घर में हर मानसून में फफूंदी की समस्या होती है तो दीवारों पर एंटी-फंगल या मॉइस्चर रेसिस्टेंट पेंट करवाना फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, यह थोड़ा महंगा पड़ सकता है, लेकिन लंबे वक्त कर दीवारों को अच्छा रखता है.
फर्नीचर को दीवार से थोड़ा दूर रखें
6 / 6आपको अलमारी, सोफा या बड़े फर्नीचर को दीवार से कुछ इंच की दूरी पर रखना होगा. इससे दीवार का वेंटिलेशन बना रहता है और नमी जमा नहीं होती. हालांकि, आपको ज्यादा गैप नहीं रखना है, क्योंकि पीछे कूड़ा जमा हो सकता है. इसे भी पढ़ें- लोहे के तवे पर डोसा नहीं बनता परफेक्ट? जानिए इसे नॉन-स्टिक बनाने के आसान तरीके



















