लोहे के तवे पर डोसा नहीं बनता परफेक्ट? जानिए इसे नॉन-स्टिक बनाने के आसान तरीके

अगर आप घर पर परफेक्ट डोसा बनाना चाहते हैं, लेकिन आपके पास नॉन स्टिक तवा नहीं है तो परेशान न हो. हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल डोसा बनाते वक्त किया जा सकता है.  

perfect dosa

तवे को अच्छी तरह सीजन करें. Image Credit- News24

विज्ञापन

लोहे के तवे पर बना डोसा और चीला स्वाद में तो बेहतरीन होता है, लेकिन अगर तवा सही तरह से तैयार न हो तो बैटर बार-बार चिपकने लगता है. इसकी वजह से डोसा टूट जाता है और कुरकुरा भी नहीं बन पाता. इससे न सिर्फ स्वाद बेकार आता है, बल्कि पिलपिला भी बनता है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि कुछ आसान किचन हैक्स अपनाकर आप अपने लोहे के तवे को लगभग नॉन स्टिक जैसा बना सकते हैं. इसके लिए आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करें और अपनी कुकिंग को परफेक्ट बनाएं. 

इसे भी पढ़ें- काली जीन्स की चमक रखना चाहते हैं बरकरार? वॉशिंग और ड्राइंग के ये टिप्स आएंगे काम

विज्ञापन

तवे को अच्छी तरह सीजन करें

अगर तवा नया है या लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो उसे पहले सीजन करना जरूरी है. इसके लिए तवे को गर्म करें और थोड़ा तेल लगाकर 15 मिनट तक गर्म होने दें. इसे ठंडा करने के बाद साफ कपड़े से पोंछ लें. इससे तवे पर ऑयल की लेयर बन जाएगी, जिससे डोसा कम चिपकेगा. 

बैटर डालने से पहले टेंपरेचर चेक करें 

बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा तवा दोनों ही डोसा चिपकने की वजह बन सकते हैं. इस दौरान तवे पर पानी की 2 बूंदें छिड़कें. फिर अगर बूंदें तुरंत सूख जाएं तो सही गर्म हुआ है. अब कपड़े से तवा पोंछकर बैटर फैलाएं. 

प्याज और तेल का करें इस्तेमाल

यह एक पुराना और असरदार किचन हैक है. आप आधी प्याज काट लें. अब उस पर थोड़ा तेल लगाकर पूरे तवे पर रगड़ें. फिर इसके बाद डोसे का बैटर डालें, ताकि इससे तवा चिकना करें और बैटर आसानी से फैलता है. 

विज्ञापन

हर बार साबुन से तवा न धोएं

लोहे के तवे पर बनी प्राकृतिक ऑयल कोटिंग को बनाए रखना जरूरी है. इसके बाद गर्म पानी से साफ करें और जरूरत हो तो हल्के ब्रश या स्क्रबर का इस्तेमाल करें. फिर धोने के बाद तवे को अच्छी तरह सुखाकर उस पर हल्की तेल की लेयर लगा दें. 

बैटर की सही कंसिस्टेंसी रखें

अगर डोसे का घोल बहुत गाढ़ा या बहुत पतला होगा तो भी वह तवे पर चिपक सकता है. ध्यान रहे कि बैटर इतना पतला होना चाहिए कि आसानी से फैल जाए. इस्तेमाल से पहले बैटर को अच्छी तरह मिलाएं और फिर गैस को हल्की आंच पर रखें और इस्तेमाल करें. 

विज्ञापन

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • अब तवे पर बैटर डालने से पहले ज्यादा तेल न छोड़ें, सिर्फ हल्की लेयर ही रखें. 
  • एक डोसा बनने के तुरंत बाद दूसरा बनाने से पहले तवे का टेंपरेचर चेक करें. ज्यादा गर्म होगा तो परेशानी हो जाएगी. 
  • बहुत पुराने या जंग लगे तवे पर डोसा बनाना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में पहले तवे को अच्छी तरह साफ करके दोबारा सीजन करें.

इसे भी पढ़ें- बरसात में सड़ जाते हैं आलू? इस तरह रखेंगे तो खराब नहीं होंगे Potatoes, स्वाद भी अच्छा रहेगा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ