Waxing at Home: खूबसूरत और सॉफ्ट त्वचा किसे पसंद नहीं होती? खासकर महिलाएं अपनी त्वचा को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। त्वचा को मुलायम बनाने के लिए सबसे पहला स्टेप त्वचा से अनचाहे बालों को हटाना है। इसके लिए कई महिलाएं वैक्सिंग का सहारा लेती हैं। वैसे तो वैक्सिंग के लिए पार्लर जाना सबसे अच्छा है लेकिन अगर आप पहली बार खुद वैक्सिंग करने की सोच रही हैं तो वैक्सिंग से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानना आपके लिए जरूरी है। आज हम आपको वैक्सिंग के आसान टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप सेफ्टी के साथ वैक्सिंग कर सकती हैं।

स्किन को अच्छे से साफ करें

त्वचा पर धूल या पसीना होने के कारण वैक्सिंग ठीक से नहीं हो पाती है। इसलिए वैक्सिंग से पहले त्वचा को अच्छी से साफ कर लें और पाउडर लगा लें। इस बात का ध्यान रखें कि नहाने के तुरंत बाद वैक्सिंग नहीं करनी चाहिए। ध्यान रखें कि नहाने के तुरंत बाद वैक्सिंग करने से बचें क्योंकि नहाने के तुरंत बाद बाल मुलायम हो जाते हैं, जिससे उन्हें निकलना मुश्किल हो जाता है।

वैक्स करें अप्लाई

अगर आप कोल्ड वैक्स का इस्तेमाल कर रही हैं तो उसे को सीधे अप्लाई कर सकती हैं लेकिन अगर आप हॉट वैक्स का इस्तेमाल रही हैं तो वैक्स को हल्का गर्म कर लें। इस बात का ध्यान रखें वैक्स को बालों की ग्रोथ की दिशा में अच्छी तरह से फैलाएं और एक पतली परत लगाएं।

स्ट्रिप से बाल निकालें

वैक्स लगाने के बाद वैक्सिंग स्ट्रिप को हथेली की मदद से बालों पर अच्छी तरह से चिपका लें। अब वैक्सिंग स्ट्रिप के एक कोने को पकड़ें और बालों के ग्रोथ की उल्टी दिशा में झटके से खींचें।

मॉइश्चराइजर लगाएं

वैक्सिंग के बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं क्योंकि वैक्सिंग से त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसे में मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा मुलायम हो जाती है और चमक आती है।

यहां पर न करें वैक्स

इस प्रक्रिया की मदद से आप घर पर ही बॉडी वैक्स कर सकती हैं लेकिन अंडरआर्म्स वैक्सिंग, बिकनी वैक्स के लिए अनुभव की आवश्यकता होती है। इसलिए इसे घर पर खुद करने के बजाय पार्लर जाएं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ