Vegetarian Foods: ये 5 वेजिटेरियन फूड जो वास्तव में हैं नॉनवेजिटेरियन, जानें कैसे  

Vegetarian Foods: अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आप जो आज तक वेजिटेरियन फूड खा रहे हैं, क्या वह वास्तव में वेजिटेरियन है भी या नहीं?

Vegetarian Foods

Vegetarian Foods

Vegetarian Foods: आप शायद ही जानते होंगे कि कुछ फूड जिसे हम वेज समझकर खाते हैं, वह वास्तव में नॉनवेजिटेरियन फूड में आता है। जैसे कि कुछ योगर्ट्स ऐसी होती हैं जिनमें जिलेटिन का इस्तेमाल होता है, जिसे हम वेज समझकर खाते हैं, वह नॉनवेजिटेरियन फूड भी हो सकते हैं। वहीं कई बार हम प्रिजर्वेटिव फूड खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये वेजिटेरियन फूड नहीं होते हैं। प्रिजर्वेटिव फूड में ऐसे केमिकल मिलाए जाते हैं, जिसे वेजिटेरियन नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसे फूड के बारे में जो दिखते भले ही वेज हो लेकिन होते नॉन वेज हैं।

विज्ञापन

पनीर

पनीर को दूध से तैयार किया जाता है, जिसमें से कुछ पनीर को रेनेट तरीके से तैयार होता है, जो एक तरह का केमिकल होता है। इसका इस्तेमाल दूध को जमाने के लिए किया जाता है, जिसके कारण वह वेज नहीं माना जा सकता है। जिसे आप वेज समझ के खा रहे हैं, हो सकता है वह नॉन वेज हो।

विज्ञापन

जेली

कई बार जेली को बनाने के लिए जानवरों की हड्डियों से निकाला गया जिलेटिन इस्तेमाल किया जाता है। शाकाहारी जेली में एगर-एगर या पेक्टिन होता है, जो पौधे से मिलता है। इसलिए, अगर आप शाकाहारी हैं, तो एगर-एगर वाली जेली कभी न खाएं।

विज्ञापन

सीजर सलाद

सीजर सलाद ड्रेसिंग की वजह से यह बहुत टेस्टी लगता है और जो ये लोग समझते हैं कि ये वेज है, वे गलत समझते हैं। बड़े-बड़े रेस्तरां में जिस पारंपरिक रूप से इसे तैयार किया जाता है, उसमें एन्कोवीज डाली जाती हैं, जो एक छोटी मछली होती। इसलिए ये सलाद नॉन-वेज में आते हैं ।

पैक्ड जूस

पैक्ड जूस जैसे कि संतरे के जूस में कई बार मछली के तेल मिलाया जाता है, जिसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं। इसलिए इसे कभी भी वेज समझने की गलती न करें।

विज्ञापन

सफेद चीनी

सफेद चीनी को कभी-कभी हड्डी के चारकोल पर पॉलिश किया जाता है, जिससे यह शाकाहारी नहीं रहती। इसलिए ऑर्गेनिक या बिना पॉलिश वाली चीनी का सेवन करना ज्यादा सही रहता है।

नान

नान एक लोकप्रिय भारतीय रोटी है, जो कभी-कभी अंडे से बनाई जाती है। अगर आप अंडा नहीं चाहते, तो हमेशा रेस्तरां में जाने के बाद पूछ लें कि अंडे का इस्तेमाल हुआ है या नहीं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ