हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक बार खा लिया वेजिटेबल यखनी पुलाव तो भूल जाएंगे रोज का आम पुलाव, खुशबू से ही बढ़ जाएगी भूख! जानिए आसान रेसिपी

क्या आप भी साधारण पुलाव खा-खाकर बोर हो गए हैं, और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं? इस स्टोरी में हम आपको एक ऐसी शानदार रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसका नाम है वेजिटेबल यखनी पुलाव! इसका स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि आप अपने आपको रोक नहीं पाएंगे.

विज्ञापन
घर पर कैसे बनाएं वेजिटेबल यखनी पुलाव? (Image: AI)

Veg Yakhni Pulao Recipe Step By Step: अगर आप रोज-रोज एक जैसा पुलाव खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया स्वाद चखना चाहते हैं, तो वेजिटेबल यखनी पुलाव आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह डिश खासतौर पर उत्तर भारत और कश्मीरी लोगों के बीच में काफी मशहूर है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी खुशबू और गहरा स्वाद है, जो इसे आम पुलाव से अलग बनाता है. इस पुलाव में चावल को साधारण पानी में नहीं बल्कि मसालों से तैयार खास शोरबे में पकाया जाता है, जिसे यखनी कहा जाता है. यही यखनी इस डिश को रिच स्वाद और अलग पहचान देती है. अगर आप घर में मेहमानों के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो यह पुलाव उन्हें जरूर पसंद आएगा, आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

यह भी पढ़ें: महिलाओं को चुपचाप अपना शिकार बना रही टीबी! ये लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच, नहीं तो

वेजिटेबल यखनी पुलाव बनाने के लिए जरूरी सामग्री

विज्ञापन
  • लगभग डेढ़ कप बासमती चावल (पहले से भिगोए हुए)
  • 2 चम्मच, जिससे पुलाव में अच्छा स्वाद आए
  • फूलगोभी, गाजर, आलू, फ्रेंच बीन्स और मटर
  • चाहें तो छोटे टुकड़ों में पनीर डाल सकते हैं
  • 1 कप दही, जिससे पुलाव में हल्का खट्टापन और रिच स्वाद आता है
  • अदरक-लहसुन पेस्ट, प्याज और हरा धनिया

घर पर कैसे बनाएं ये शानदार स्वादिष्ट पुलाव

  • सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें और उसमें लौंग, इलायची, दालचीनी, साबुत धनिया, सौंफ, अदरक-लहसुन, हरा धनिया और प्याज डालकर 10 मिनट तक उबालें. इससे एक खुशबूदार स्टॉक तैयार हो जाएगा. अब इसे छानकर अलग रख लें.
  • अब सभी सब्जियों को काट लें और पनीर हो तो उसको हल्का तल लें, ताकि पुलाव के हिसाब से ये अच्छा स्वाद दे.
  • अब एक बर्तन में घी या तेल गरम करके प्याज सुनहरा होने तक भूनें, फिर अदरक-लहसुन डालें.
  • फिर सब्जियां डालकर 5-7 मिनट तक भूनें और अब गैस कम करें और धीरे-धीरे दही डालते हुए चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं.
  • फिर इसमें भीगे हुए चावल डालें और तैयार यखनी स्टॉक डालकर अच्छी तरह मिला लें और बर्तन को ढककर कम गैस पर 20-25 मिनट तक दम में पकाएं, जब तक चावल अच्छे से पक न जाए और पानी सूख न जाए.
  • वक्त पूरा होने पर आपका स्वादिष्ट वेजिटेबल यखनी पुलाव तैयार हो जाएगा, जिसकी खुशबू और स्वाद हर किसी को अपना दीवाना बना देगा.

यह भी पढ़ें: पहली विदेश यात्रा को बनाना है यादगार? इन आम गलतियों से बचें, वरना आखों से आ जाएंगे आंसू

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola