दांतों पर जमा पीलापन जड़ से साफ कर देंगे ये 7 नुस्खे, तुरंत दिखेगा असर

Teeth Whitening Home Remedies: कभी-कभी पीले दांत आपकी शोभा बिगाड़ देते हैं, ऐसे में कई प्रोडक्ट यूज करने के बाद भी कोई फायदा नहीं होता है। इसके लिए अपनाएं कुछ असरदार नुस्खे।

Teeth Whitening Home Remedies

दांत सफेद करने के घरेलू उपचार Image Credit: Freepik

Teeth Whitening Home Remedies: भला मुस्कुराता हुआ चेहरा किसे पसंद नहीं होता। लेकिन अगर मुस्कुराते हुए आपके सफेद मोती जैसे दांत न देखकर पीले दांत दिखे तो चेहरे की न सिर्फ रौनक चली जाती है बल्कि दूसरों के सामने शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है।

कई बार लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए केमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से न सिर्फ आपके दांत कमजोर होने लगते हैं बल्कि कई तरह की समस्याएं आती हैं।

ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें यूज करके आप अपने दांत मोती से चमका सकते हैं। पीले दांतों की समस्याओं की वजह काला पड़ना, फूड्स, स्मोकिंग या दांतों की केयर करने में लापरवाही हो सकती है। ये हैं कुछ घरेलू उपाय हैं जो पीले दांतों को सफेद और हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं..

नमक और सरसों का तेल

एक छोटी सी मात्रा में सरसों का तेल में नमक मिलाकर दिन में दो-तीन बार दांतों को इससे मसाज करें। यह पीलापन को कम करने और दांतों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा को थोड़ा सा पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे दांतों पर मसाज करें। यह दांतों के पीलापन को हटाने में मदद कर सकता है।

नींबू

नींबू के रस में थोड़ा सा नमक मिलाकर दांतों को मसाज करें। इससे दांत साफ होते हैं और पीलापन भी कम होता है।

तुलसी

तुलसी की पत्तियों को पीसकर बेकिंग सोडा के साथ मिलाएं और इस पेस्ट को दांतों पर लगाएं। यह दांतों के पीलापन को कम करता है और मुंह की बदबू को भी दूर करता है।

हल्दी और नमक

हल्दी और नमक को मिलाकर दांतों को साफ करें। इससे दांतों का कीटाणुओं से बचाव होता है और पीलापन कम होता है।

नारियल तेल

नारियल तेल को मुंह में  घुमाएं और इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें। यह दांतों को मजबूती देता है और पीलापन को कम करता है।

प्याज का रस

प्याज का रस दांतों पर लगाएं और 5-10 मिनट बाद पानी से वॉश करें। यह दांतों को मजबूत बनाता है और पीलापन को कम करता है। अगर यह समस्या ज्यादा गंभीर है, तो आपको डेंटिस्ट से मिलना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ