Homemade Shakarkandi Chips: शाम को चाय के साथ कुछ ना कुछ खाने का मन करता है. कुछ लोग बिस्कुट और कुछ लोग मसालेदार खाना पसंद करते हैं. ज्यादातर लोग बाहर से स्नैक्स खरीदकर खाते हैं, लेकिन हर रोज बाहर का खाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, खासतौर से आलू के चिप्स. ऐसे में अगर आप आलू के चिप्स खाने से बोर हो चुके हैं या उनसे परहेज कर रहे हैं तो इस बार शकरकंदी के क्रिस्पी चिप्स ट्राई करें. ये स्वाद में लाजवाब होते हैं, जल्दी बन जाते हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं. खास बात यह है कि शकरकंदी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसलिए ये चिप्स चाय के साथ फैट फ्री स्नैक्स बन जाते हैं. इसे तैयार करने के लिए आप हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- चावल के कंटेनर में हो गए हैं कीड़े? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ… चुटकियों में हो जाएगा काम
शकरकंदी के चिप्स कैसे बनाएं?
सामग्री
- शकरकंदी- 2
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- चाट मसाला- आधा चम्मच
- काली मिर्च- आधा चम्मच
- तलने के लिए तेल
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर शकरकंदी को अच्छी तरह से धोकर छील लें. अब चाकू की मदद से बहुत पतले राउंड स्लाइस काट लें.
- अब इसे लगभग 15 मिनट तक ठंडे पानी में डालकर रखें. इससे एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाता है और चिप्स ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं. ऐसा करने से चिप्स का स्वाद अच्छा होता है.
- पानी से निकालकर स्लाइस को साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें, क्योंकि अगर नमी रहेगी तो चिप्स कुरकुरे नहीं बनेंगे. इसे साफ करने के लिए टिश्यू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
- एक कड़ाही में तेल गर्म डालकर गर्म करने के लिए रखें. फिर तेज आंच पर तेल को गर्म होने दें और फिर एक-एक करके स्लाइस डालकर फ्राई करें.
- हल्की आंच करें और चिप्स को दोनों तरफ से फ्राई करके एक प्लेट में निकाल लें. अब ऊपर से नमक, लाल मिर्च या चाट मसाला छिड़कें और हल्का सा मिक्स करें.
संबंधित खबरें
Mumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
1 hr agoगुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जा सकता है फेस पैक, इस तरह चेहरे पर आ जाएगा गुलाबी निखार
2 hrs agoप्याज के छिलकों में छिपा है ये ब्यूटी सीक्रेट, बालों को घना-मुलायम बनाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
2 hrs agoरात में बाल खुले रखकर सोना सही या बांधकर? जानिए बालों के लिए कौन सा तरीका है ज्यादा बेहतर
4 hrs agoपंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
8 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
10 hrs agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
1 day agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
1 day agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
1 day agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines