Rose Milk Pudding Recipe: स्वाद से बढ़ाएं पार्टनर का प्यार! जानें रोज पुडिंग रेसिपी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Rose Milk Pudding Recipe: प्यार का सप्ताह शुरू हो गया है और जैसा कि कहा जाता है कि दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है तो ऐसे में क्यों ना अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल किया जाए? तोहफे के साथ आप कुछ स्पेशल भी कर सकते हैं। रोज डे को सिर्फ गुलाब देकर ही नहीं बल्कि कुछ स्पेशल मीठा खिलाकर भी किया जा सकता है।
आज हम आपके लिए वैलेंटाइन वीक स्पेशल रेसिपी (Valentine Week Special Recipe) लेकर आए हैं। रोज डे के दिन आप अपने रिश्ते की शुरुआत रोज पुडिंग के साथ कर सकते हैं। आइए स्वादिष्ट रोज पुडिंग रेसिपी बनाने की विधि जानते हैं।
सबसे पहले 10 मिनट के लिए चाइना ग्रास यानी रेमी फाइबर को भिगोकर रख दें। इसके बाद इसे एक बर्तन में पानी डालकर धीमी आंच पर गर्म कर लें। इसे आपको तब तक उबालना है जब तक ये घास पूरी तरह से पानी में मिल ना जाए।
दूसरी तरफ एक बर्तन में दूध और चीनी को मिक्स करके उबाल लें। उबाल आने के बाद चाइना ग्रास का घुला हुआ पानी भी इसमें मिला दें। इसके बाद गुलाब का शरबत भी मिश्रण में मिला दें। इसे करीब 3 मिनट तक उबलकर पका लें। इसके बाद गैस को बंद कर दें। इसके 5 मिनट बाद मिश्रण के हल्के गर्म रहने पर पुडिंग के सांचे में डाल दें।
पुडिंग सांचे में डालने के बाद इसे जमने के लिए कुछ देर तक छोड़ दें। इसे सेट होने में कम से कम 15 मिनट का समय लगेगा। सेट होने के बाद इसे करीब दो घंटे के लिए फ्रिज में जमने के लिए रखें। इसके बाद आप इसे सजाकर सर्व कर सकते हैं। ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां भी डाल सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: