Paneer Golden Fry Recipe: नाश्ते में बच्चों को खिलाएं चटपटे पनीर गोल्डन फ्राई, स्वाद चखकर फैन बन जाएंगे, जानें रेसिपी

पनीर गोल्डन फ्राई

नई दिल्ली: पनीर एक डेयरी प्रोडक्ट है जोकि रिच प्रोटीन और फाइबर का एक बहुत ही अच्छा सॉर्स है। इसलिए पनीर से बनी डिशेज को खाने के लोग दीवाने रहते हैं। आमतौर पर पनीर की मदद से कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं जैसे- पनीर टिक्का, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर, पनीर रोल या पनीर पुलाव आदि। लेकिन क्या कभी आपने पनीर गोल्डन फ्राई का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पनीर गोल्डन फ्राई बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में खूब लजीज और चटपटा होता है। ये नाश्ते के लिए एक हेल्दी डिश साबित हो सकती है। इसको आप हाउस पार्टी के दौरान स्टार्टर डिश के तौर पर बनाकर खिला सकते हैं, तो चलिए जानते हैं पनीर गोल्डन फ्राई बनाने की रेसिपी-

विज्ञापन
विज्ञापन

पनीर गोल्डन फ्राई बनाने की सामग्री-
-250 ग्राम पनीर
-1/2 कप मक्के का आटा
-1/4 कप ब्रेड का चूरा
-1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1 टी स्पून धनिया पाउडर
-1/2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
-1/2 टी स्पून गरम मसाला
-1 नींबू
-तलने के लिए तेल
-स्वादानुसार नमक

विज्ञापन

पनीर गोल्डन फ्राई बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले पनीर को लेकर टुकड़ों में काट लें।
फिर आप एक मिक्सिंग बाउल में कॉर्न फ्लोर डालें।
इसके बाद आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें।
इसके साथ ही आप इसमें काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।
फिर आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
इसके बाद आप पनीर क्यूब्स में नींबू का रस डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
इसके बाद आप पनीर क्यूब्स को कॉर्न फ्लोर के घोल में एक-एक करके डुबोते जाएं।
फिर आप हर पनीर के टुकड़े को ब्रेड के चूरे में डालकर अच्छी तरह से लपेट लें।
इसके बाद आप पनीर के टुकड़ों को गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक 2-3 मिनट तक डीप फ्राई कर लें।
अब आपके स्वादिष्ट पनीर गोल्डन फ्राई बनकर तैयार हो गए हैं।
फिर आप इनको पसंदीदा चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ