Mahak Singh
Read More
---विज्ञापन---
Raksha Bandhan 2023: हिन्दू धर्म में रक्षाबंधन के दिन का बहुत ही महत्त्व है इस दिन बहनें अपने प्यारे भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं फिर मिठाई खिलाकर उसकी आरती उतारती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा करने के लिए वचन भी देता है। यह दिन भाई-बहन के बीच प्यार के पवित्र बंधन का प्रतीक है। इस दिन भाई अपनी बहनों को तोहफे देते हैं लेकिन कुछ बहनें भी अपने भाइयों को तोहफे देती हैं। अगर आप भी अपने प्यारे भाई को कुछ उपहार देना चाहती हैं तो यहां से कुछ आइडियाज ले सकती हैं।
आजकल हर कोई स्मार्टवॉच पहन रहा है तो इस रक्षाबंधन आप अपने भाई को डिजिटल वॉच गिफ्ट कर सकती हैं।
आप अपने प्यारे भाई को एक चॉकलेट हैंपर के साथ एक कार्ड पर एक प्यारा सा संदेश लिख कर दे सकती हैं। इससे उसको बहुत ही स्पेशल फील होगा।
इस रक्षाबंधन पर आप अपने भाई को उनका पसंदीदा परफ्यूम सेट गिफ्ट कर सकती हैं। यकीनन उसे यह मिलेगा तो वह खुशी से उछल पड़ेगा।
आप अपने भाई को ‘बेस्ट ब्रदर’ लिखा हुआ कॉफी मग गिफ्ट कर सकती हैं। आप चाहें तो इस पर अपना और अपने भाई का फोटो लगावा सकती हैं। यह आपको ऑनलाइन मिल जाएगा।
आप अपने भाई को कैरिकेचर भी गिफ्ट कर सकती हैं। यह आपको ऑनलाइन मिल जाएगा, इसको बनवाने के लिए बस आपको अपनी और भाई की फोटो भेजनी होगी। यकीनन उसे यह गिफ्ट बहुत पसंद आएगा।
अगर आपके भाई को जिमिंग का शौक है तो आप उन्हें यह हैंड ग्रिप स्ट्रेंथनर बंडल गिफ्ट कर सकती हैं। यह उसे बहुत पसंद आएगा।
इस रक्षाबंधन पर आप अपनी और अपने भाई की पुरानी तस्वीरों को एक फ्रेम में लगाकर अपने भाई को गिफ्ट कर सकती हैं। इससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी और यह पल भी यादगार बन जाएगा।
आप अपने भाई को इस रक्षाबंधन पर LED लैंप गिफ्ट कर सकती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।