Potato Cheese Balls: झटपट तैयार करें आलू चीज बॉल्स, जानिए रेसिपी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Potato Cheese Balls Recipe: नाश्ता स्वादिष्ट और आसान हो तो स्वाद मिलने के साथ समय की भी बचत हो सकती है। हम सभी के पास सुबह, समय की कमी होती है। ऐसे में हम चाहते हैं कि झटपट से कुछ ऐसा नाश्ता बनाया जाए जो सभी को पसंद आए, खासतौर पर घर के बच्चों को नाश्ता पसंद आ जाए। क्योंकि सबसे ज्यादा बच्चे ही टेस्ट पर ध्यान देते हैं, अगर उनकी पसंद ना हो तो उसे खाना क्या देखना भी पसंद नहीं करते हैं।
आज हम आपके लिए झटपट तैयार होने वाली रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आलू चीज बॉल्स (Potato Cheese Balls) के नाम से जानी जाती है। इसे बनाना बेहद आसान है। आइए आलू चीज बॉल्स रेसिपी के बारे में बताते हैं।
और पढ़िए –Makhana Dosa Recipe: सर्दियों में लें मखाने से बने डोसे का लुत्फ, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी बनेगी
पोटैटो चीज बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छे से धो लें। इसके बाद अच्छी तरह से आलू को छील लें और फिर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इन आलू को करीब 10 मिनट के लिए उबाल लें। इसके बाद एक बर्तन में आलू को निकालकर रख दें।
अब एक बाउल में इन उबले आलू को हाथों से पीस लें। इसके बाद इसमें चिली फ्लेक्स यानी दरदरा लाल मिर्च, काली मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन पेस्ट और धनिया पत्ता मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसमें चीज को घीसकर डाल दें। आप चाहें तो इसमें स्वाद अनुसार मसाले मिला सकते हैं।
इसके बाद अच्छे से हाथों की मदद से आलू को मैश कर लें। इसके बाद गोल आकार में आलू के पेस्ट से बॉल्स तैयार कर लें। इसे बनाकर एक प्लेट में रख दें। दूसरी तरफ एक कटोरी में थोड़ा सा पानी और मैदा डालकर पतला घोल तैयार कर लें। एक कटोरी में ब्रेड क्रंब्स को डालकर रख दें।
गैस पर एक कढ़ाई रखें और उसमें तेल डालकर गर्म कर लें। इसके बाद बॉल्स को घोल में डुबाएं और फिर ब्रेड क्रंब्स में भी बॉल्स को लगा लें। इसके बाद गर्म तेल में एक-एक करके बॉल्स को डालते रहें और फिर लाल रंग होने तक क्रिस्पी तैयार कर लें। इस तरह से आलू चीज बॉल्स बनकर तैयार हो जाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: