बच्चों को Lunch Box में दें ये 3 हेल्दी डिशेज, मिनटों में हो जाएंगी तैयार

Lunch Box Food Recipes Ideas: आज लंच बॉक्स में क्या दें? टिफिन में बच्चों को देना क्या हेल्दी रहेगा? क्या आप भी इन्हीं सवालों से परेशान हैं? अगर हां, तो आइए जानते हैं उन तीन डिशेज के बारे में जो हल्दी के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर भी है।

Lunch Box Food Recipes Ideas

Lunch Box Food Recipes Ideas: रोजाना सुबह हर एक मां को इसी बात की टेंशन होती है कि बच्चों को टिफिन में क्या दें? रोज-रोज कुछ ऐसा क्या बनाएं, जो हेल्दी के साथ-साथ स्वादिष्ट भी हो? अगर आप भी इसी सवाल से परेशान हैं, तो चलिए आपकी परेशानी का समाधान आपको बताते हैं।

विज्ञापन

आज हम आपको तीन ऐसी हेल्दी और स्वादिष्ट डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सुबह उठकर आप बहुत ही कम समय में अपने बच्चों के टिफिन बॉक्स के लिए बनाकर दे सकती हैं।

विज्ञापन

सैंडविच

बच्चों को टिफिन बॉक्स में सैंडविच देना एक बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए सबसे पहले ब्रेड की स्लाइस लें और उसे टोस्ट कर लें। इससे वह कुरकुरी हो जाएगी। टोस्ट करने के बाद ब्रेड पर केचप, मेयोनीज और हरी चटनी लगाएं। अब इस पर टमाटर, पनीर की स्लाइस और ब्रेड रखें। इस तरह घर पर ही आप आसानी से सैंडविच बना लेंगी। सैंडविच के साथ टिफिन में टॉफी या चॉकलेट भी रख दें।

विज्ञापन

पनीर पकौड़े

टिफिन बॉक्स में पनीर पकौड़े देना भी एक बेस्ट ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। उसमें मैदा, नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, कॉर्नफ्लोर और पानी डालें। आप सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।

विज्ञापन

अब पनीर लें। उसे छोटे-छोटे पीस में काट लें और पेस्ट में डाल दें। अब गरमा गरम तेल वाली कढ़ाई में पनीर को डालकर फ्राई कर लें। जब उनका कलर लाइट ब्राउन हो जाए, तो उन्हें तेल से निकाल लें। इनके ऊपर गरम मसाला डालकर आप बच्चों को टिफिन बॉक्स में दे सकती हैं।

लौकी की इडली

बच्चों को आप टिफिन में लौकी की इडली भी दे सकती हैं। इसे बनाने के लिए गैस पर कढ़ाई रखें। फिर उसमें तेल, उड़द दाल, नमक, करी पत्ता, सूजी और लाल मिर्च डालकर पांच मिनट तक भूनें। अब इसमें पानी-दही डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं। थोड़ी देर के लिए पेस्ट को ढक कर रख दें।

विज्ञापन

इतने में लौकी को कद्दूकस कर लें। अब पेस्ट में लौकी और धनिया के पत्ते डालकर मिला लें। इडली के सांचे में पेस्ट डालें और गैस पर 10 मिनट के लिए स्टीम करने के लिए रख दें। इस तरह झटपट तैयार हो जाएंगी घर में ही स्वादिष्ट लौकी की इडली। इन्हें टिफिन में चटनी के साथ रख दें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ