---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

पैकेट बंद या खुली? जानें कौन सी दही है सेहत के लिए हेल्दी

Packaged VS Homemade Curd: क्या आप भी बाजार से पैकेट वाली दही लाकर खाते हैं? अगर हां, तो आइए जानते हैं क्या सेहत के लिए पैकेट वाली दही हेल्दी होती है? क्या इसे खाने के बाद शरीर को नुकसान नहीं होता है? इसी के साथ आज हम आपको दही खाने के फायदों के बारे में भी बताएंगे। 

---विज्ञापन---

Packaged VS Homemade Curd: गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग दही खाना पसंद करते हैं। इसे खाने के बाद शरीर में ठंडक पहुंचती है, जिससे गर्मी नहीं लगती है। इसके अलावा यह आसानी से पच जाती है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। साथ ही पाचन क्षमता बेहतर होती है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि घर पर बनी हुई दही सेहत के लिए अच्छी होती है या मार्केट से लाई हुई पैकेट या खुली वाली दही? अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में हैं, तो चलिए आपकी दुविधा को दूर करते हैं।

ये भी पढ़ें- Trust जीतना हो या आत्मविश्वास बढ़ाना हो, हर रंग के कपड़े का है खास महत्व! जानें क्या कहता है विज्ञान

---विज्ञापन---

क्या घर में जमी हुई दही खानी चाहिए?

एक्सपर्ट का मानना है कि जो दही घर में जमाई जाती है, वह सेहत के लिए ज्यादा अच्छी होती है। घर में जमाई हुई दही में प्रोबायोटिक्स और गुड बैक्टीरिया की उच्च मात्रा होती है, जो सेहत के लिए आवश्यक होते हैं।

इसके अलावा घर में जमी हुई दही में आर्टिफिशियल चीजें नहीं मिलाई जाती हैं, जिससे सेहत को नुकसान नहीं होता है। वहीं जो लोग नियमित रूप से घर पर बनी हुई दही का सेवन करते हैं, उन्हें पेट से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा भी कम हो जाता है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या पैकेट वाली दही सेहत के लिए अच्छी होती है?

आमतौर पर पैकेट बंद दही का स्वाद भी वैसा ही होता है, जैसा घर में जमी हुई दही में आता है। लेकिन पैकेट वाली दही में प्रोबायोटिक कंटेंट की मात्रा कम होती है। वहीं बैड बैक्टीरिया की मात्रा ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा पैकेट वाली दही को बनाते समय आर्टिफिशियल चीजें का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।

मार्केट में पैकेट वाली दही के अलावा डेयरी पर किलो के हिसाब से भी दही मिलती है, जिसे आम भाषा में खुली हुई दही कहा जाता है। एक्सपर्ट का मानना है कि डेयरी पर मिलने वाली दही भी सेहत के लिए हेल्दी नहीं होती है। इसे बनाने के लिए आर्टिफिशियल चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Drinking Water Benefits: बॉडी के वजन के अनुसार पिएंगे पानी तो मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: May 18, 2024 03:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola