---विज्ञापन---

बच्‍चों के लंच बॉक्‍स में दें ये 3 हेल्‍दी और टेस्टी फूड, झटपट कर देंगे खत्म!

Lunch Box Ideas: लंच बॉक्स में बच्चों को आज क्या दें? यह सवाल हर मां रोजाना अपने आप से करती है। अगर आपका भी बच्चा स्कूल जाता है, तो इस सवाल का सामना आपको भी करना पड़ता होगा। अगर हां, तो आइए आपकी टेंशन को दूर करते हैं। चलिए जानते हैं उन तीन चीजों के बारे में, जो बच्चों को लंच में देने के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।

Lunch Box Ideas: हर एक माता के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि रोजाना अपने बच्चों को लंच बॉक्स में क्या दें? खासतौर पर छोटे बच्चों को, क्योंकि बच्चे घर के खाने से ज्यादा बाहर का खाना अधिक पसंद करते हैं।

अगर आपको भी रोजाना इसी समस्या से दो चार होना पड़ता है। तो अब जल्दी आप टेंशन फ्री हो सकती हैं क्योंकि आज हम आपको तीन ऐसी हेल्दी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप अपने बच्चों को टिफिन बॉक्स (Lunch Box Ideas) में दे सकती हैं। यह उन्हें खाने में तो टेस्टी लगेंगी ही। साथ ही यह हल्दी भी हैं। आइए जानते हैं उन तीन हेल्दी चीजों के बारे में।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- गजब! दिल्ली का ये रेस्टोरेंट ‘मुफ्त’ में देता है गिफ्ट, खाना भी है लाजवाब

चीला

बच्चों को चीला बहुत पसंद आता है। खासतौर पर बेसन और वेजिटेबल से बना हुआ। इसे आप उन्हें लंच बॉक्स में पैक करके दे सकते हैं। यह खाने में भी हेल्दी होता है। इसी के साथ आप उनके टिफिन में टॉफी भी रख सकती हैं। इससे उनका मूड अच्छा हो जाएगा।

---विज्ञापन---

सैंडविच

बच्चों के टिफिन बॉक्स में सैंडविच देना भी एक बेस्ट ऑप्शन है। सैंडविच में आप खीरा, टमाटर, बटर, प्याज, हरा धनिया, पत्ता गोभी और मेयोनेज लगा सकते हैं। इन सभी चीजों में पोषक तत्वों की उच्च मात्रा होती है। सैंडविच खाने के बाद उनका पेट तो भर जाएगा ही। साथ ही उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी नहीं होगी। सैंडविच के साथ-साथ आप टिफिन बॉक्स में कुछ टॉफी, चॉकलेट या फिर कुकीज भी रख सकती हैं।

---विज्ञापन---

इडली

बच्चों को लंच बॉक्स में इडली देना एक अच्छा ऑप्शन है। इडली को कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी और फैट का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर बच्चे नियमित रूप से इसे खाते हैं, तो उनके बीमार होने के चांसेस भी कम हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें- यहां खुला Vintage Theme Cafe, 90 के दशक के खाने से लेकर तरह-तरह की चीजों तक का लें मजा

First published on: May 04, 2024 01:21 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola