Belly Fat loss: आज की तनावभरी जीवनशैली में बैली फैट यानी पेट की चर्बी बढ़ना एक आम समस्या बन गई है, जिससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान है. कई लोग इस वजह से अपनी सेहत और आत्मविश्वास दोनों पर असर महसूस करते हैं. बाजार में तरह-तरह के महंगे उपाय मौजूद हैं, जिनके इस्तेमाल से भी कोई फर्क नहीं दिखता है. लेकिन क्या आप जानते हैं एक्सपर्ट डॉ. उपासना वोहरा से, जो कि आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं, कि आप कैसे बिना जिम किए घर पर ही एक आसान और प्राकृतिक उपाय से अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं? इसके साथ ही फिट रह सकते हैं.
वेट लॉस टिप्स | Weight Loss Tips
टमाटर का करें सेवन
ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि अपना वेट लॉस करना चाहते हैं, लेकिन बिना एक्सरसाइज (Exercise) के. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और अपना बैली फैट कम करना चाहते हैं तो डॉ. उपासना वोहरा के मुताबिक आप रोजाना खाना खाने से पहले 4 टमाटर (Tomato) का सेवन करें. आप जब भी किसी टाइम का खाना खाएं तो टमाटर का सेवन जरूर करें. या तो आप चाहें तो टमाटर में नमक और हल्की काली मिर्च भी डालकर इसका सेवन कर सकते हैं. ये आपको बैली फैट को खत्म करने में काफी ज्यादा मदद करेगा, इसके साथ ही ये आपको फिट भी रखेगा, क्योंकि टमाटर में कई सारे लाभ होते हैं जो कि सेहत के लिए जरूरी हैं.
ये भी पढ़ें-टैनिंग से हैं परेशान? बस दही में मिलाकर लगा लें ये 2 चीजें, खिल उठेगा चेहरा
टमाटर के फायदे
टमाटर न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, विटामिन A, पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स (Potassium and Antioxidants) पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं. टमाटर में लाइकोपीन (lycopene) नामक तत्व होता है, जो फैट बर्न करने में मदद करता है और शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालता है. यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और मेटाबोलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी बर्निंग (Calories Burn) बढ़ती है. साथ ही, टमाटर में फाइबर (Fiber) की मात्रा अच्छी होती है, जो भूख को नियंत्रित करता है और आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है.
ये भी पढ़ें- Skin Care: स्किन पर आ जाएगा नेचुरल ग्लो, बस घर पर बना लें ये उबटन, हफ्तेभर चमकता दिखेगा चेहरा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
4 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
9 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
11 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
15 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines