Shimla Mirch ki Launji Recipe: शिमला मिर्च एक हरी सब्जी है जिसके सेवन से आपके शरीर में खून की कमी पूरी होती है। इसके साथ ही शिमला मिर्च आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मददगार है। शिमला मिर्च को कई डिशेज जैसे- राइस, चाउमीन या सैंडविच में डालकर खाया जाता है।
लेकिन क्या कभी आपने शिमला मिर्च की लौंजी का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए शिमला मिर्च की लौंजी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसको आप लंच या डिनर के लिए बेहद आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज होती है, तो चलिए जानते हैं शिमला मिर्च की लौंजी (How To Make Shimla Mirch Ki Launji) बनाने की विधि-
शिमला मिर्च की लौंजी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 1 कप शिमला मिर्च कटी
- 1/2 टी स्पून कलौंजी
- 1 टी स्पून हरी मिर्च कटी
- 1 चुटकी हल्दी
- 2 टी स्पून धनिया पाउडर
- 3/4 टी स्पून अमचूर
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टेबलस्पून चीनी
- 1 टी स्पून सौंफ
- 2 टेबलस्पून तेल
- स्वादानुसार नमक
शिमला मिर्च की लौंजी कैसे बनाएं? (How To Make Shimla Mirch Ki Launji)
- राजस्थानी शिमला मिर्च की लौंजी बनाने के लिए आप सबसे पहले शिमला मिर्च और हरी मिर्च को धो लें।
- फिर आप शिमला मिर्च और हरी मिर्च को बारीक टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
- फिर आप इसमें कलौंजी, सौंफ और हरी मिर्च डालकर करीब 1 मिनट तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें शिमला मिर्च को कुछ सेकंड तक मीडियम आंच पर भून लें।
- फिर आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और अमचूर डालकर मिला लें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को करीब 1 मिनट तक और पका लें।
- फिर आप इसमें आधा कप पानी, चीनी और स्वादानुसार नमक डालकर करीब 3-4 मिनट तक पका लें।
- इसके बाद आप शिमला मिर्च नरम होने तक चलाते हुए पकाएं और गैस बंद कर दें।
- अब आपकी स्वादिष्ट शिमला मिर्च की लौंजी बनकर तैयार हो गई है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
8 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
12 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
16 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines