Healthy Momos Recipe: आज के व्यस्त जीवन में बहुत से लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहते हैं, लेकिन बाहरी खाने की आदतों के चलते ऐसा करना मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी उनमें से हैं और चाहते हैं कि घर पर ही कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाएं, तो आपके लिए एक शानदार विकल्प है घर पर आटा मोमोज. यह रेसिपी न केवल स्वाद में बढ़िया है, बल्कि घर पर आसानी से तैयार की जा सकती है, जिससे आप अपने परिवार के लिए सुरक्षित और स्वादिष्ट स्नैक बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप इसे आसान तरीके से बना सकते हैं.
आटा मोमोज रेसिपी | Atta Momos Recipe
सामग्री
- गेहूं का आटा – 2 कप
- नमक – ½ छोटा चम्मच
- तेल – 1 छोटा चम्मच
- पानी – जरूरत अनुसार
- बारीक कटी पत्ता गोभी – 1 कप
- कद्दूकस की हुई गाजर – ½ कप
- बारीक कटी शिमला मिर्च – ¼ कप
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
- सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
- सिरका – ½ छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
- तेल – 1 छोटा चम्मच
ये भी पढे़ं- बढ़ते प्रदूषण से हो रहा है खासी जुकाम? अपनाएं डॉक्टर का बताया ये उपाय, मिल जाएगा तुरंत आराम
इस तरह आसानी से बनाएं आटा मोमोज
एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, नमक और थोड़ा तेल डालें. पानी डालकर सॉफ्ट और टाइट आटा गूंध लें. अब इसे ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें ताकि आटा सेट हो जाए. एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें. अब इसमें सभी सब्जियां डालें और 2-3 मिनट तक तेज आंच पर चलाएं ताकि हल्की क्रंची रहें. फिर सोया सॉस, सिरका, काली मिर्च और नमक डालें. मिश्रण को ठंडा होने दें. अब आटे की छोटी लोई लें और पतली गोल पूरी बेलें. बीच में 1 चम्मच भरावन रखें. किनारों को उंगलियों से मोड़कर मोमोज का आकार दें (गोल या हाफ-मून शेप). स्टीमर या इडली कुकर में पानी गर्म करें. उसके ऊपर तेल लगी प्लेट पर मोमोज़ रखें और ढककर 10-12 मिनट तक स्टीम करें. जब मोमोज का रंग हल्का पारदर्शी हो जाए, तो समझिए तैयार हैं. गरम-गरम आटे के मोमोज़ को स्पाइसी लाल चटनी या मायोनेज डिप के साथ परोसें.
ये भी पढे़ं- केमिकल डाई से बना लें दूरी, घर पर आसानी से रेडी करें नेचुरल Hair Dye; झटपट काले होंगे सफेद बाल
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
49 mins agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
5 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
7 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
11 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines