हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए आज ही छोड़ दे ये 3 चीजें, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

अगर आप भी ये सोचते हैं कि हड्डियों और जोड़ों की समस्याएं सिर्फ उम्र के साथ ही बढ़ती है तो बता दें कि इसकी देखभाल के लिए 20 और 30 की उम्र सही मानी जाती है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

Health Tips

Health Tips

कई युवा वयस्कों का मानना है कि हड्डियों और जोड़ों की समस्याएं सिर्फ उम्र के साथ ही बढ़ती है। हालांकि, सच्चाई ये है कि आपकी 20 और 30 की उम्र में हड्डियों को मजबूत बनाने और लाइफ में आगे चलकर गठिया को रोकने के लिए जरूरी है। खराब आदतें हड्डियों को कमजोर कर सकती हैं, सूजन बढ़ा सकती हैं और जोड़ों के टूटने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में आप लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव कर हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर हैदराबाद और डलास में रीजेनऑर्थोस्पोर्ट में रीजेनरेटिव मेडिसिन के एक्सपर्ट डॉ. वेंकटेश मोव्वा क्या कहते हैं?

विज्ञापन

बहुत ज्यादा बैठना छोड़ दें

डॉक्टर बताते हैं कि बॉडी को एक्टिव न रखने से हड्डियां कमजोर हो सकती है। नियमित एक्टिव न रहने से बोन डेंसिटी कम हो जाती है और जोड़ सख्त हो जाते हैं, जिससे गठिया का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

क्या करें- बोन डेंसिटी और लचीलापन बनाए रखने के लिए हर रोज कम से कम 30 मिनट तक पैदल चलना, जॉगिंग या एक्सरसाइज कर सकते हैं।

विज्ञापन

कैल्शियम को डाइट में शामिल न करना

हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल करना बहूत जरूरी है, लेकिन कई युवा वयस्क पोषक तत्वों से भरपूर खाने की तुलना में ज्यादा प्रोसेस्ड फूड खाते हैं। विटामिन डी की कमी कैल्शियम के अब्सॉर्प्शन को कम करके हड्डियों को और कमजोर कर देती है।

क्या करें-  कैल्शियम के लिए पत्तेदार सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट, बादाम और मछली खाएं, और विटामिन डी के लिए नियमित रूप से धूप में रहें। यदि जरूरी हो, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार डाइट लें।

विज्ञापन

चीनी और जंक फूड खाना

मीठे ड्रिंक और प्रोसेस्ड फूड में फॉस्फेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो हड्डियों में कैल्शियम कम करता है। एक शोध से पता चलता है कि अधिक चीनी का सेवन सूजन भी बढ़ाता है, जिससे जोड़ों में दर्द होता है।

क्या करें-  सोडा की जगह दूध, ताजे जूस या हर्बल चाय लें और सभी पोषक तत्वों से भरपूर फूड को डाइट में शामिल करें।

विज्ञापन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ