गर्मियों में रोज सुबह खाली पेट खा लें इस फल का पत्ता, मिलेंगे 1 नहीं अनेक फायदे

Shahtoot Ke Patte Ke Fayde: गर्मियों में कुछ दुर्लभ फल मिलते हैं, जिनको खाने से इस मौसम में बीमार होने से बचा जा सकता है। शहतूत भी इनमें से एक है। इस फल के पत्तों को खाने के भी अनेकों लाभ हैं। आइए रिपोर्ट में जानते हैं शहतूत के पत्ते खाने से कौन सी बीमारियों से बचा जा सकता है।

Leaves

Shahtoot Ke Patte Ke Fayde: गर्मियों के सीजन में हमें हाइड्रेशन मेंटेन करने के लिए फलों का भी सेवन करना चाहिए। खरबूज, तरबूज आदि जैसे फलों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। मगर इनके अलावा, कुछ दुर्लभ फल भी होते हैं, जो सिर्फ अप्रैल से जून-जुलाई तक के महीनों में ही मिलते हैं। जैसे कि शहतूत, फालसे और ताड़गोला। शहतूत एक मीठा और स्वादिष्ट फल है। इस फल का रंग गहरा बैंगनी होता है, जो हमारे हाथों और कपड़ों को भी गंदा कर देता है। चलिए ये तो हो गई फल की बात। मगर क्या आप जानते हैं इस फल के पत्ते खाना भी हमारे लिए फायदेमंद होता है? जी हां, शहतूत के पत्तों में एंटीऑक्सिडेंट्स समेत कई लाभकारी गुण होते हैं, जो बीमारियों से हमारी रक्षा करते हैं। इसके पत्तों में मौजूद तत्व शरीर के ताप को कम करते हैं। आइए जानते हैं इसके पत्ते खाने के फायदों के बारे में।

विज्ञापन

शहतूत के पत्ते खाने के फायदे

1. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें

विज्ञापन

शहतूत के पत्ते पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स के सोर्स होते हैं। ऐसे में यदि हम इन दिनों रोजाना सुबह खाली पेट इसके पत्तों का सेवन करते हैं, तो बीपी कंट्रोल होने लगेगा। गर्मियों में हाई बीपी की समस्या वैसे भी बढ़ जाती है।

विज्ञापन

2. शुगर कंट्रोल करें

इस फल का टेस्ट मीठा होता है। मगर इसके पत्ते खाने से डायबिटीज में लाभ होता है। शहतूत के पत्ते में डीएनजे नामक गुण पाया जाता है, जो एंजाइम से मिलकर एक बॉन्ड बनाता है। इसके पत्ते खाली पेट खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होता है। यदि हम इसके पत्तों का अर्क बनाकर रोजाना खाएं, तो शुगर लेवल संतुलित किया जा सकता है।

विज्ञापन

3. इम्यूनिटी बूस्ट करें

शहतूत के पत्तों में विटामिन-सी, विटामिन-ए और जिंक जैसे न्यूट्रिएंट होते हैं। इनकी मदद से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। गर्मियों में हमें पाचन से संबंधित समस्याएं हो जाती हैं, जो कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमताओं के चलते होती हैं। ऐसे में हमें इसके पत्तों का सेवन इन महीनों में जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन

कैसे करें सेवन?

इसके पत्ते मिलना ज्यादा मुश्किल नहीं हैं। शहतूत के पेड़ आमतौर पर लोगों के घरों के आस-पास भी मिल जाते हैं। लोकल पार्कों में भी इसका पेड़ होता है। आप वहां से इसके पत्तों को तोड़कर ला सकते हैं। ये पत्ते ताजे होते हैं। इन्हें अच्छे से साफ करके सुबह खाली पेट खाएं। आप चाहें तो इसके पत्तों का रस निकालकर स्टोर करके रख सकते हैं। इस अर्क को रोजाना 1 चम्मच खाली पेट पिएं। शहतूत के 3 से 4 पत्ते खाली पेट चबाने से वजन भी कम होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ