Hair Care Tips: सर्दियों में बालों को खास देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि इस मौसम में बालों से जुड़ी कई तरह की समस्या होने लगती है, जैसे कि नमी और चमक कम होना और डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाना। इसके अलावा इनडोर हीटिंग भी बालों को रूखा बना सकती है और ये कई समस्याओं को और बढ़ा सकती है। नमी और तेज हवाओं के कारण बाल टूट सकते हैं और दोमुंहे बालों की समस्या भी बढ़ जाती है। कई बार इससे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं। आइए इसे इस्तेमाल करने का तरीका…
अंडा और शहद
अंडे और शहद का हेयर मास्क सर्दियों के लिए एक अच्छा उपाय माना जाता है। इसके लिए 1 अंडे को 2 बड़े चम्मच शहद के साथ अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने बालों पर अच्छी तरह से लगाएं। इस हेयर मास्क को 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद बालों को धो लें। प्रोटीन से भरपूर ये मास्क आपके बालों को पोषण देता है और डैंड्रफ को दूर कर इन्हें हेल्दी और चमकदार बनाता है।
कोकोनट ऑयल, नींबू का रस और कपूर
डैंड्रफ को कम करने के लिए पर घर पर ही हेयर केयर मास्क बना सकते है इसके लिए आप 1 चम्मच वर्जन कोकोनट ऑयल में एक चम्मच नींबू का रस और कपूर को पीसकर मिलाएं और इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं। इसके बाद इसे 1 घंटे तक लगा कर रखें और बालों को धो लें। इससे आपके बालों का झड़ना भी कम होगा।
दही, शहद और जैतून का तेल
दही का हेयर मास्क रूखे और डैमेज बालों के लिए सर्दियों में एक चमत्कार लुक दे सकता है। इसे बनाने के लिए 1/2 कप दही में 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं और तौलिये से ढक लें। इसे 30 मिनट तक लगाकर रखें और इसके बाद इसे शैम्पू से धो लें। ये हेल्दी मास्क सर्दियों में बालों को नमी देता है और उन्हें खुजली और जलन से आराम दिलाता है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।