Hair Care OIL: एवोकाडो ऑयल से बालों का टूटना होगा बंद, मजबूती के साथ चमक भी आएगी, बस ऐसे करें यूज
Edited By Bhoopendra Rai

Hair Care OIL balon me Avocado Oil lagane ke fayde
Edited By Bhoopendra Rai

Hair Care OIL balon me Avocado Oil lagane ke fayde
Hair Care OIL: बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गया है। इससे हजारों महिलाएं परेशान हैं। पोषक तत्वों की कमी, तनाव और गलत लाइफ स्टाइल बालों को नुकसान पहुंचाती है, लिहाजा वह झड़ने और सफेद होने लगते हैं। ऐसे में बालों को नेचुरली साइनी बनाना एक चुनौती बन जाता है, लेकिन एवोकाडो ऑयल की मदद से आप अपने बालों को जड़ से मजबूत बना सकते हैं।
एवोकाडो तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद तेल है। यह आपके हेयर को नेचुरली मजबूत और शाइनी बनाता है। खास बात ये है कि एवोकाडो ऑयल में पाया जाने वाला मोनोअनसैचुरेटेड फैट बालों को पोषण देता है, जिससे वह मजबूत बनते हैं। खास बात ये है कि एवोकाडो ऑयल में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी और ई पाए जाते हैं, जो बालों को झड़ने से रोकता हैं।
शैंपू में आप एवोकाडो ऑयल की 6 से 7 बूंदे मिलाएं और उसे बालों में लगाएं। फिर अपने सिर को साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से बालों में चमक आएगी। खास बात ये है कि एवोकाडो ऑयल का यूज करने से बाल डैमेज्ड नहीं होंगे।
एवोकाडो ऑयल तेल को अन्य किसी तेल में मिलाकर इसे बालों में लगाएं। ऐसा करने से बाल जड़ से मजबूत बनते हैं। साथ ही उनकी ग्रोथ तेजी से होती है।
बालों की ग्रोथ करने के लिए आप एवोकाडो तेल से स्कैल्प की मालिश करें। इसकी मसाज से बाल डैमेज होने से बचते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे स्कैल्प को पोषण भी मिलता, जिससे बाल मजबूत होते हैं।
आप बालों में सीरम की तरह भी एवोकाडो तेल का यूज कर सकते हैं। इससे बाल मुलायम बनते हैं। क्योंकि इसमें मौजूद ओमेगा-3 और ओमेगा-9 फैटी एसिड बालों को पोषण देते हैं और उन्हें उलझने से रोकते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: