Black Coffee Benefits: चाय और कॉफी पीना लगभग सभी को पसंद होता है, कई लोग चाय पीना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों को कॉफी पीना पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्लैक कॉफी और चाय में से कौन-सा ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। ब्लैक कॉफी उन लोगों के लिए बेहतर हो सकती है, जो अपना वजन कम करना चाहते हैं और अपनी कैलोरी का ध्यान रखते हैं। कुछ लोग इसे सुबह खाली पेट भी पीना पसंद करते हैं। आइए जानते किन-किन कारणों से ब्लैक कॉफी चाय से बेहतर हो सकती है?
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
ब्लैक कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो सूजन को कम कर सकते हैं और शरीर को डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी बीमारियों से दूर रखने में मदद करते है। हालांकि, चाय भी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, लेकिन कॉफी के पॉलीफेनॉल काफी मात्रा में होते हैं, जो आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़े- चेहरे पर नजर आते हैं तनाव के ये 3 संकेत, गलती से भी न करें इग्नोर
शरीर रहता है एक्टिव
ब्लैक कॉफी एथलीटों की पसंदीदा है, क्योंकि ये शरीर को एक्टिव रखने में मदद करती है। एक्सरसाइज से पहले ब्लैक कॉफी पीने से एड्रेनालाईन का स्तर बढ़ता है और शरीर की चर्बी कम होती है। हालांकि चाय हाइड्रेटिंग है, लेकिन शरीर को एक्टिव रखने में मदद नहीं करती है।
दिमाग के लिए फायदेमंद
ब्लैक कॉफी पीने से आपका दिमाग एक्टिव रहता है। कॉफी में कैफीन भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो आपकी याददाश्त और फोकस को बढ़ाने में मदद करती है। अगर आप हर रोज कॉफी का सेवन करते हैं, तो अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों का खतरा कम होता है। चाय के सेवन से कुछ ही कॉग्निटिव फायदे होते हैं, जो कॉफी तुलना कम है।
ये भी पढ़े- इन 3 मसालों का पानी गलाएगा पेट की चर्बी, 7 दिनों दिखेगा असर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
12 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
17 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
19 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
23 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines