बनाना है ढाबा स्टाइल आलू लच्छा पराठा, यहां जानें आसान रेसिपी
Edited By Amit Kasana

Aloo lachha paratha
Edited By Amit Kasana

Aloo lachha paratha
Aloo lachha paratha: पराठा में कुछ नया ट्राई करना है तो लच्छा पराठा बनाइए। लेकिन अकसर घर पर लच्छा पराठा बनाते हुए उसमें वह स्वाद और लेयरर्स नहीं बन पाती जिसका आनंद हम ढाबों में लेते हैं। तो आइए आज हम आपकी यह परेशानी खत्म कर देते हें। आपको आलू लच्छा पराठा बनाने की ऐसी आसान रेसिपी बताएंगे की वह आपको ढाबे के स्वाद को भूला देगी। पहले जान लिजिए इसे बनाने के लिए सामान क्या चाहिए।
आपको यह सामग्री चाहिए
पहले आटा और मैदा को एक बड़े बर्तन में मिला लें। फिर इसमें चीनी डालकर मिलाएं। इसके बाद थोड़ी-थोड़ा पानी डालकर इसका मीडियम यानि न अधिक सॉफ्ट और न ही अधिक टाइट आटा गूंथ लें। आखिर में आटे में दो चम्मच घी डालकर उसे अच्छी तरह मिला लें। डो तैयार कर उसे 15 मिनट ढककर रख दें।
अब साबूत धनिया, जीरा, काली मिर्च, अजवाइन को एक पैन में सेक लें। फिर इन सबको दरदरा पीस लें। फिर आलू को उबाल लें। उबले आलू को ठंडा होने के बाद छील लें। फिर इन आलूओं में दरदरा किया मसाला आधा डाल लें। कुछ मसाला आगे के लिए बचाकर रखना है। इसमें हरी मिर्च, आमचूर, पालक, धनिया पत्ती डालकर उसे अच्छी तरह मिला कर रख दें।
अब गूंथे हुए आटे को दो बराबर हिस्सों में कर बांट लें। दोनों काे बारी-बारी से चकोर शेप में बेल लें। जरूरत पड़ने पर सूखा आटा ले सकते हैं। बेलने के बाद उसके पूरे हिस्से में घी लगा लें। यहां ध्यान रखे इस समय सूखे आटा का प्रयोग नहीं करना है। अब अपने दोनों हाथों का प्रयोग कर उस बिले हुए आटे को दोनों तरफ से रॉल बना लें। रॉल के साइड को हाथ से अंदर कर दें। इससे आटा वेस्ट नहीं होगा। इसके बाद उन रॉल का चाकू की मदद से छोटे-छोटे आकार की लोई में काट लें।
दो लोई से एक लच्छा पराठा तैयार होगा। पहले एक लोई को लें उसे हाथ से दबाएं फिर उसे बेल लें। फिर इसमें आलू की स्टफिंग भरकर दूसरी लोई बेलकर इसके ऊपर रखकर इस पर एक-दो बार बेलन फेर दें। इसके ऊपर से दरदरा मसाला डाल लें। चिपकने पर मामूली सा सूखा आटे का इस्तेमाल कर लें। आलू भरते हुए उसके कोनों पर अधिक आलू न रखें। आलू पर थोड़ा सा सूख आटा डाल लें। फिर इसे तवे या पैन पर सेक। पहले आंच तेज रखें। एक तरफ से सिकने के बाद पलटकर घी लगाए। जितना घी लगाएंगे उतने ही इसकी परत या लच्छे अलग निकलकर आएंगे। घी लगाने के बाद आंच को धीरे कर लें। दोनों तरफ से पराठा को अच्छे से सेक लें। फिर हल्का ठंडा होने पर क्रश करके खाएं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: