Dal Vada Recipe: प्रोटीन से भरपूर घर पर बनाएं चना दाल वड़ा, जानें रेसिपी

Dal Vada Recipe: अगर आपको भी चना दाल पसंद है, तो सर्दियों में यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें भरपूर पोषक तत्व आपको बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। इसके लिए आप घर पर ही चना दाल का वड़ा बना सकते हैं, जो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी होता है।

Dal Vada Recipe

Dal Vada Recipe

विज्ञापन
विज्ञापन

सामग्री

चना दाल –  1 कप

उरद दाल – 2 बड़े चम्मच

हरी मिर्च- 2

विज्ञापन

अदरक- 1 टुकड़ा कटा हुआ

साबुत धनिया -1 छोटी चम्मच

विज्ञापन

सौंफ – 1 छोटी चम्मच

जीरा -1/2 छोटी चम्मच

विज्ञापन

तेज पत्ता – 1

लौंग – 2

विज्ञापन

हींग –  1 चुटकी

विज्ञापन

करी पत्ता – 15 से 20

हरा धनिया – 2 से 3 बड़े चम्मच

विज्ञापन

चिली फ्लेक्स –  1/2 छोटी चम्मच

नमक- 3/4 छोटी चम्मच

विज्ञापन

बनाने की विधि

1.कप चना दाल और 2 बड़े चम्मच उरद दाल को अच्छे से धो कर 2 घंटे के लिये पानी में भिगो कर रख दें।

2.फिर मिक्सर जार में 2 हरी मिर्च, 1  अदरक, 1 छोटी चम्मच साबुत धनिया, 1 छोटी चम्मच साबुत सौंफ, 1/2 छोटी चम्मच जीरा, 1/2 इंच दालचीनी और 2 लौंग डालिये.  इन्हें दरदरा पीस लें।

विज्ञापन

4.इसके बाद इसमें दाल का पानी पूरी तरह हटा कर दोनों दाल डालिये, थोड़ी साबुत चना दाल बचा लेनी है, इन्हें दरदरा पीस लें।

5.फिर इसे बाउल में निकाल कर इसमें बची हुई साबुत चना दाल, 1/2 पिंच हींग, 15 से 20 कटे हुए करी पत्ता, 2 से 3 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया, 1/2 छोटी चम्मच चिल्ली फ्लेक्स और 3/4 छोटी चम्मच नमक डालें।  इन्हें अच्छे से मिला लीजिये, वड़े के लिये बैटर बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
Dal Vada Recipe

Dal Vada Recipe

6.अब थोड़ा बैटर लेकर इसे गोल करके दबा कर वड़ा बना कर प्लेट पर रखिये।  इसी तरह सभी वड़े बनाकर तैयार कर लीजिये।  अब कढ़ाही में तेल गरम कीजिये, तेल मीडियम-हाई गरम होना चाहिये और फ्लेम मीडियम-हाई होनी चाहिये।

विज्ञापन

7.गरम तेल में वड़े तलने के लिये डालिये। इन्हें हल्का भूरा होने तक तल लें। तल जाने पर इन्हें निकाल कर बाकी भी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये।

8.इस तरह चना दाल वड़ा बनकर तैयार हो जाएँगे। अब  इन्हें हरी या लाल चटनी के साथ गर्म- गर्म परोसें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ