Makke ki Kachori Recipe: वीकेंड पर बनाना है कुछ खास? ट्राय करें मक्के की कचौड़ी रेसिपी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Makke ki Kachori Recipe: वीकेंड पर कुछ खास बनाना चाहते हैं? तो आप सर्दी की स्पेशल रेसिपी- मक्के की कचौड़ी तैयार कर सकते हैं। मक्के की कचौड़ी स्वाद में बेहद स्वादिष्ट होती है। इसे घर में बच्चों से लेकर बड़े तक काफी पसंद करते हैं। आइए आपको मक्के की कचौड़ी बनाने की रेसिपी बताते हैं।
और पढ़िए –IND vs SL: कुलदीप की कैरम बॉल पर चकमा गए शनाका, एक्शन करता रह गया श्रीलंका का हीरो, देखें वीडियो
एक बाउल या परात में मक्के का आटा गूंद लें। इसे गूंदने के लिए गर्मा पानी का इस्तेमाल करें। साथ ही एक बूंद के करीब देसी घी भी मिला दें। इसे गूंदते वक्त ध्यान रखें कि आटा टाइट गूंदना है जैसा पूड़ी के लिए गूंदा जाता है। पानी का इस्तेमाल कम से कम करें। इस आंटे को मसलते हुए गूंदना सही रहेगा। अब एक सूती कपड़े से इसे ढक दें या फिर प्लेट से भी कवर कर सकते हैं। 10 मिनट के लिए इस आंटे को छोड़ दें।
दूसरी तरफ आलू का पेस्ट तैयार कर लें। एक बाउल में उबले हुए आलू डालें। इसे पहले अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद आलू में कुछ मसाले जैसे- हरा धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला, अजवाइ और नमक डाल दें। इन सबको अच्छे मिक्स करें। इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया भी इस मिश्रण में मिला दें।
इसका तीसरा स्टेप कचौड़ी को तलने का है। इसके लिए मक्के की लोई बनाए लें। इसकी बड़ी लोई को हाथों की मदद से बढ़ाएं, एक कटोरी नुमा आकार देते हुए बनाएं। इसमें आलू का पेस्ट भरें। अब इसका मुंह चारों ओर से बंद कर दें। अगर आप हाथ से ही इसे थोड़ा पूड़ी जैसा बना सकते हैं तो ठीक है, वरना बेलने की मदद से भी इसे हल्के-हल्के हाथों से बेल सकते हैं। इस तरह सभी को तैयार कर लें और किसी कपड़े से ढकते भी रहें।
इसके बाद गैस पर एक बड़ी कढ़ाई रखें। इसमें एक-एक करके कचौड़ियों को डालने और लाल रंग होने तक तलें। मक्के की कचौड़ियों को क्रिस्पी बनाते हुए तलें। इसे हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: