Malai Roll Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं मलाई रोल रेसिपी, जानें विधि
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Malai Roll Recipe: क्या कुछ मीठा खाने का मन है? या घर में अचानक से मेहमान आ गए हैं? तो अब मार्केट जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप आसानी से सिर्फ 10 मिनट में मिठाई तैयार कर सकेंगे। जी हां, मलाई रोल को घर में कुछ ही मिनटों (Instant Sweet Dish Recipe) में तैयार किया जा सकता है।
मलाई रोल को बनाने की विधि (Dessert Recipe) बेहद आसान है और इसे बनाने की समाग्री भी खास नहीं है। मलाई और ब्रेड की मदद से आसानी से आप मलाई रोल तैयार कर सकेंगे। आइए मलाई रोल रेसिपी बताते हैं।
मलाई रोल बनाने के लिए फ्रेश मलाई की जरूरत है। अगर आपके पास नहीं तो आप मार्केट से भी ला सकते हैं। अब एक बाउल में ½ कप के करीब फ्रेश मलाई डालें। साथ ही 3 चम्मच कंडेंस्ट मिल्क भी डालें। इसके बाद रंग के लिए इसमें येलो फूड कलर भी डाल दें। इसके अलावा ¼ कप नारियल का बुरादा और बारीक कटे बादाम और पिस्ता भी मिक्स कर दें।
इसके बाद ब्रेड की फ्रेश स्लाइस लें। इसके किनारे को चाकू से हटा दें। इसके बाद एक बाउल में ठंडा दूध डाल दें। इसके बाद किनारे से कटी ब्रेड स्लाइस को एक-एक करके डाल दें। इस तरह से दूध में सारी ब्रेड स्लाइस को डुबा दें। इसके बाद ब्रेड को दूध से निचोड़कर निकाल लें।
ब्रेड स्लाइस पर मलाई का मिश्रण रख दें। इसके बाद 1 चम्मच लगाकर रोल का शेप देते हुए फोल्ड कर लें। अब सभी को रोल बनाने के बाद बंद करते रहें। इन ब्रेड रोल्स को प्लेट में रखें और ऊपर से कंडेस्ट मिल्क डालकर परोस दें। इस तरह से मलाई ब्रेड रोल तैयार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: