Almond Side Effects: फायदे के साथ बादाम के 7 नुकसान, किन लोगों को नहीं खाने चाहिए

Almond Side Effects: बादाम के फायदों के बारे में तो सभी जानते हैं, मगर इन पौष्टिक नट्स के कोई साइड-इफेक्ट्स भी हैं? चलिए, जानते हैं कि यह ड्राई फ्रूट कब बन जाता है सेहत का दुश्मन।

Almond Side Effects
विज्ञापन

Almond Side Effects: बादाम भिगोकर खाओ ढेरों लाभ मिलेंगे। यह सलाह आपको हर किसी ने दी होगी, मगर क्या आप जानते हैं कई बार यह सुनहरे रंग के दिखने वाले मेवे आपके स्वास्थ्य को किस तरह प्रभावित कर सकते हैं? नहीं तो हमारी इस रिपोर्ट में जानिए बादाम को लेकर कुछ अनसुने फैक्ट्स और नुकसान।

फायदेमंद बादाम

बादाम खाने से शरीर को फायदा होता है, इसमें कोई दो राय नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट बादाम रोज खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि ये हमारी हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। बादाम में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग करते हैं। बादाम खाने से स्किन की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। इतने फायदे होने के बाद भी कुछ लोगों को इसे खाने से परहेज करना पड़ता है, मगर क्यों?

विज्ञापन

किन लोगों के लिए जहर है बादाम?

सही तरीका

बादाम खाने का एक अपना तरीका होता है। हमारा शरीर किसी भी चीज को पर्याप्त मात्रा में खाने की डिमांड करता है। वैसे ही अगर हम बादाम कम खाएंगे तो सही से उनका पोषण शरीर को नहीं मिलेगा। वहीं, अगर खुराक से ज्यादा खाएंगे तो यह पेट में ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकते हैं।

विज्ञापन

वेट लॉस में दिक्कत

बादाम में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है। इनका हद से ज्यादा सेवन वजन बढ़ाने का काम कर सकता है, इसलिए अपनी वेट लॉस जर्नी में बादाम का सेवन संभलकर करें।

विज्ञापन

किडनी पेशंट्स के लिए हानिकारक

बादाम में ऑक्सालेट नामक पदार्थ होता है जो किडनी में पथरी की समस्या को बढ़ा सकता है। जिन लोगों को पथरी की समस्या है, उन्हें बादाम खाने से परहेज करना चाहिए।

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर की समस्या

जो लोग बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें भी बादाम का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। बीपी की दवा के साथ बादाम का रिएक्शन उल्टा पड़ सकता है।

विज्ञापन

रोस्टेड बादाम खाना

विज्ञापन

भुने हुए या नमक वाले बादाम सेहत को फायदे के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसा करने से बादाम का असली पोषण कम हो सकता है। ऐसे बादाम में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।

एलर्जी

विज्ञापन

कुछ लोगों को नट्स से एलर्जी होती है। उन्हें भी बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। इन लोगों को पित्त में सूजन, पेट दर्द या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

बादाम की स्टोरेज

विज्ञापन

अगर आप बादाम को सही से स्टोर नहीं करेंगे तो भी यह नट हानिकारक हो सकते हैं। बादाम की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए इन्हें एयर टाइट कंटेनर में रखें। नहीं तो बादाम खराब हो जाएंगे, ऐसे बादाम खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

बादाम खाने का सही तरीका क्या है?

बादाम खाने का सही तरीका है इन्हें रातभर पानी में भिगोकर रखना और फिर सुबह खाना। कुछ लोगों को इसके छिलके खाना पसंद नहीं होते हैं, तो वे उनके छिलके हटाकर भी खा सकते हैं। भिगोए हुए बादामों को आप अपने दलिए, ओट्स या मिल्कशेक में भी शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ