Bajra Idli Recipe: बाजरे की रोटी बनाने से भी आसान है इसकी इडली बनाना, जानें रेसिपी  

Bajra Idli Recipe: अगर आप सुबह के समय टेस्टी और हेल्दी नाश्ता करना चाहते हैं, तो सर्दियों में बाजरे और पालक की इडली आसान विधि से घर पर ही बना सकते हैं।

Bajra Idli Recipe

Bajra Idli Recipe

विज्ञापन

Bajra Idli Recipe: सुबह का नाश्ता हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी हो तो मजा ही आ जाता है। सर्दियों के समय में पालक और बाजरा खाना कई लोगो को पसंद होता है। ऐसे में आप इन दोनों को मिला कर  हेल्दी और टेस्टी इडली तैयार कर सकते हैं। इडली को पालक के साथ बनाने से इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू काफी बढ़ जाती है। ब्रेकफास्ट के लिए साउथ इंडियन फूड इडली को काफी पसंद भी किया जाता है। आप भी अगर पालक और बाजरे की इडली की रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं तो यहां यहां दी गई आसान विधि से इसे तैयार कर सकते हैं।

सामग्री

विज्ञापन

बाजरा- 200 ग्राम

पालक- 50 ग्राम

दही- 50 ग्राम

विज्ञापन

नमक- स्वादानुसार

बेकिंग सोडा- चुटकी भर

विज्ञापन

लहसुन- 3 से 4 दाने

कड़ी पत्ता- 4 से 5

विज्ञापन

जीरा- 2 चम्मच

तेल- 2 चम्मच

विज्ञापन
विज्ञापन

विधि

1. सबसे पहले बाजरे के आटे को दही में अच्छे से मिक्स करके उसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें।

विज्ञापन

2.  इसके बाद पालक को पानी में नमक डालकर उबाल लें।

3. इसके उबलने के बाद ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

विज्ञापन

4. पालक को ठंडा करने के बाद उसे मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार कर लें।

4. अब छौंका लगाने के लिए लहसुन को छोटा-छोटा काट लें।

विज्ञापन
Bajra Idli Recipe

Bajra Idli Recipe

5. इसके बाद एक पैन में तेल, लहसुन और करी पत्ते को गर्म कर छौंका तैयार कर लें।

विज्ञापन

6. अब दही मिक्स बाजरे के आटे में पालक के पेस्ट, नमक और जीरे को अच्छे से मिलाएं।

7. इसके बाद इसमें लहसुन और करी पत्ते के छौंका और बेकिंग सोडा डालकर मिला लें।

विज्ञापन

8. अब इस पेस्ट को इडली पॉट में डालें और ढककर पका लें।

9 अब आपकी इडली इसे आप चटनी के साथ गर्म-गर्म परोस सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ