Vitamin B12 Foods: 21 दिनों तक खाएं ये 5 लाल चीजें, कभी नहीं होगी बी-12 की कमी

Vitamin B12 Foods: विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए एक अहम तत्व होता है। इसकी कमी होने से दिमागी बीमारी या गंभीर शारीरिक रोग हो सकता है। आइए आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं उन 5 लाल रंग की चीजों के बारे में जिन्हें खाने से विटामिन बी-12 की कमी पूरी हो सकती है।

Vitamin B12 Foods

photo credit-meta ai

Vitamin B12 Foods: विटामिन बी-12 विटामिनों का राजा माना जाता है। इस विटामिन की पूर्ति हमारे सेहतमंद शरीर के लिए बेहद जरूरी है। विटामिन बी-12 कम हो जाए, तो गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इस विटामिन की कमी से खून का विकास नहीं हो पाता है। डीएनए के लिए भी विटामिन बी-12 काफी जरूरी होता है। हालांकि, यह एक ऐसा विटामिन है, जिसे खाने-पीने के जरिए भी पाया जा सकता है लेकिन स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल हेल्प लेनी पड़ती है। अगर ज्यादा कमी है, तो गोलियों, सप्लीमेंट्स और इंजेक्शन के जरिए विटामिन बी-12 शरीर को दिया जाता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे 5 रेड फूड्स के बारे में जिन्हें 21 दिनों तक खाने से शरीर में विटामिन बी-12 की कमी को पूरा किया जा सकता है।

विज्ञापन

इन 5 लाल फूड्स का सेवन करने से पूरी होगी बी-12 की कमी

1. चुकंदर

विज्ञापन

चुकंदर जड़ों वाली ऐसी सब्जी है, जिसे कच्चा खाया जा सकता है। यह खून की कमी को पूरा करने में सबसे ज्यादा सहायक होता है। रोजाना चुकंदर खाने से विटामिन बी-12 की कमी को पूरा किया जा सकता है।

विज्ञापन

2. लाल शिमला मिर्च

शिमला मिर्च या बेल पेपर खाने से भी विटामिन बी-12 की कमी को दूर किया जा सकता है। लाल शिमला मिर्च विटामिन-सी का भी सोर्स है, जो आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इसे खाने के लिए आप सलाद या हल्का पका सकते हैं।

विज्ञापन
vitamin b12 red foods

photo credit-meta ai

3. टमाटर

विज्ञापन

टमाटर को भी अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। यह भी विटामिन बी-12 का मुख्य सोर्स है। टमाटर का सलाद, सूप या फिर खाली पेट जूस पीना फायदेमंद होगा।

4. अनार

विज्ञापन

खून की कमी या फिर विटामिन बी-12 की पूर्ति को दूर करने में अनार खाना मददगार होता है। अनार को खाली पेट खाने से विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है।

5. लाल मांस

विज्ञापन

जो लोग नॉनवेज खाते हैं, वे अपनी डाइट में रेड मीट को शामिल कर सकते हैं। रेड मीट खाने से भी विटामिन बी-12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। हालांकि, इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ