---विज्ञापन---

रोजाना 25,000 कदम चलने से दिखेंगे 7 बड़े बदलाव, यूट्यूबर ने शेयर किया एक्सपीरियंस

Walking Benefits: चलने के कितने फायदे होते हैं, वो तो आप सभी जानते हैं। मगर रोजाना कितने कदम चलने चाहिए, यह जानना भी जरूरी है। मशहूर यूट्यूबर ने बताया अपना एक्सपीरियंस

---खबर नीचे जारी है---

Walking Benefits: वॉक करने से शरीर को लाभ होता है। इस बारे में तो सभी जानते हैं। आपने 10,000 कदम रोज चलने के फायदे तो सुने होंगे। पर क्या कभी 25,000 कदम चलने के फायदों को जाना है? अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं रोज इतनी वॉक करने से क्या होगा? यह एक्सपीरियंस एक मशहूर बास्केटबॉल प्लेयर रही यूट्यूबर केल्टी ओ’कॉनर ने शेयर किया है।

क्या कहती हैं केल्टी ओ’कॉनर?

मशहूर यूट्यूबर कहती हैं कि जब से उन्होंने रोजाना 25,000 कदम चलने की शुरुआत की है, उन्होंने न सिर्फ शारीरिक बदलाव महसूस किए, बल्कि मानसिक तौर पर भी कई बदलाव महसूस किए हैं। केल्टी कहती हैं कि पहले वो सिर्फ 1,000 कदम रोज चलती थी, मगर एक दिन उन्होंने खुद से एक चैलेंज लिया कि वे इतने कदम चलेंगी। जानिए ऐसा करने से उन्हें क्या-क्या फायदे हुए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

रोजाना 25,000 कदम चलने के 7 फायदे

फिटनेस

केल्टी ओ’कॉनर ने बताया कि शुरुआत में वे काफी थका-थका महसूस करती थी, मगर कुछ दिन रोज ऐसा करने से उन्होंने देखा कि उनका शरीर फिट रहने लगा है। उन्हें अलग से कोई एक्सरसाइज या कार्डियो करने की जरूरत नहीं पड़ती थी।

---खबर नीचे जारी है---

चलकर दुनिया एक्सप्लोर करना

केल्टी कहती हैं कि आदत बन जाने के बाद वे अपने कदमों को नहीं गिनती हैं। उन्होंने बताया कि उनका मन करता था कि वे पूरी दुनिया चलकर देखना चाहती थी। वे रोज चलकर अपने डेली लाइफ के कामों को करना एंजॉय करती थी।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- घर लाते ही सड़ जाते हैं केले? अपनाएं ये 3 टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश!

मेंटल हेल्थ

---खबर नीचे जारी है---

वे बताती हैं कि वे पहले बिना गाड़ी के कहीं भी आना-जाना पसंद नहीं करती थी लेकिन जब से चलने की आदत बनाई है, तब से उनका ब्रेन और भी ज्यादा स्ट्रेस फ्री रहने लगा है। सर्दियों के मौसम में रोज वॉक करने से शरीर में गर्माहट मिलती है। इसके बाद उन्होंने कार को कभी दोबारा बिना इमरजेंसी यूज नहीं किया।

---खबर नीचे जारी है---

विटामिन-डी

रोजाना इतने कदम चलने के बाद उन्होंने देखा कि कैसे उनके शरीर में प्राकृतिक रूप से विटामिन-डी बढ़ने लगा था। पहले उन्हें विटामिन-डी के लिए डॉक्टर से दवाएं लेनी पड़ती थी।

---खबर नीचे जारी है---

पैसों की बचत

जी हां, रोज चलने से आपके पैसे भी बचते हैं। केल्टी के अनुसार, अगर आप रोज चलते हैं तो पेट्रोल पर खर्च होने वाला पैसा बचेगा, जिसका इस्तेमाल आप अच्छी जगह कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

सेल्फ मोटिवेशन  

रोज इतनी लम्बी दूरी की वॉक करने से उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ा है। वे अब खुद से प्यार और अपनी बॉडी की इज्जत करने लगी हैं।

---खबर नीचे जारी है---

कुछ नया सीखा

केल्टी कहती हैं कि उन्होंने इस दौरान काफी सारी नई चीजों को सीखने का प्रयास किया, जिनमें वे सफल रही हैं। पहले वे म्यूजिक सुनना ज्यादा पसंद करती थी, मगर अब वे पॉडकास्ट सुनती हैं। किताबें पढ़ती हैं, जो उन्हें लाइफ के बारे में बहुत कुछ सिखाते-समझाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट के बाद ब्रश? जानें क्या है इस पर एक्सपर्ट की राय 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 24, 2024 09:02 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola