हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बच्चे को जरूर सिखानी चाहिए ये 5 बातें, लोग आ-आकर पूछेंगे कैसे दिए इतने अच्छे संस्कार

Good Manners: सभी माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा एक अच्छा इंसान बने और लोग बच्चे की तारीफ करें. ऐसे में यहां जानिए परवरिश से जुड़ी वो कौन सी बातें हैं जो हर माता-पिता को जरूर पता होनी चाहिए.

विज्ञापन
इस तरह बच्चा बनेगा अच्छा इंसान.

Parenting Tips: बच्चों को माता-पिता चाहे कितने ही अच्छे स्कूल में डालें, कितने ही अच्छे कपड़े या जूते दिला दें, लेकिन जबतक उसे अच्छी बातें नहीं सिखाई जाएंगी तबतक बच्चा एक अच्छा इंसान नहीं बनेगा. बच्चे को अच्छे संस्कार दिए जाने बेहद जरूरी होते हैं. दूसरों की मदद करना, झूठ बोलने से बचना, ईमानदारी, सद्भाव, बड़ों का सम्मान करना और किसी को खुद से छोटा ना समझना कुछ ऐसे मूल्य (Moral Values) हैं जो हर माता-पिता को अपने बच्चों को जरूर सिखाने चाहिए. बच्चों में ये गुण आएं इसके लिए उसे किताबों का ज्ञान ही नहीं बल्कि अच्छा पारिवारिक माहौल और उदाहरण देना भी बेहद जरूरी होता है. यहां जानिए वो कौन से काम हैं जो आपके बच्चे में अच्छे संस्कार डालते हैं.

बच्चों में कैसे आएंगे अच्छे संस्कार

बच्चे को भावनाओं के बारे में बताएं

बच्चे को सिखाएं कि गुस्सा, दुख या खुशी महसूस करना और अपनी भावनाओं को व्यक्त करना बुरा नहीं है. बच्चे की बात को सुनें और उससे रोजाना बात करें. बच्चे को इतनी आजादी दें कि उसे कोई तकलीफ हो तो वह आपसे आकर कह सके.

विज्ञापन

थैंक्यू और सॉरी का महत्व

कोई अगर आपका कप भी उठाकर ले जाता है तो उसे थैंक्यू कहें और अगर कोई गलती हो जाए तो सॉरी कहने से झिझकें नहीं. बच्चे के सामने आपका व्यवहार ऐसा ही होना चाहिए जहां आप थैंक्यू और सॉरी कहने से कतराते नहीं हैं. यह आदत बच्चे को विनम्र बनाती है.

विज्ञापन

सबसे साथ होने पर फोन या अपने में ना लगे रहना

सभी साथ में खाना खाते हैं या बातें करते हैं तो आपको आपको अपने फोन या किसी और चीज में नहीं लगे रहना है. बच्चा भी फिर यही सीखता है. जब आप बाकी लोगों के बीच होते हैं तो आपका ध्यान यहां-वहां नहीं भटकना चाहिए.

विज्ञापन

झूठ ना बोलना

पैरेंट्स बच्चे के सामने अक्सर कह देते हैं कि झूठ मत बोलना, लेकिन खुद बच्चे के सामने फोन पर किसी से कुछ झूठ कहते हुए दिख जाते हैं. इससे बच्चे तक गलत मैसेज पहुंचता है. उसे लगता है कि अपनी सुविधा के लिए झूठ कहा जा सकता है. ऐसा ना करें.

विज्ञापन

सभी का सम्मान

बच्चे को यह सिखाएं और खुद भी एक अच्छा उदाहरण पेश करें कि व्यक्ति चाहे किसी भी तबके का हो, वह सम्मान का हकदार है. सम्मान किसी का पैसा या रुतबा देखकर नहीं किया जाता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – बच्चा बहुत जिद्दी हो तो क्या करें? यहां जानिए किस तरह बच्चे को जिद्द करने से रोका जा सकता है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola