सांस लेने की इस तकनीक से जानें आप हेल्दी हैं या नहीं? ऐसे पता करें अपनी हेल्थ रिपोर्ट

4-2-8-2 Breathing Exercise Benefits: अगर आपको सांस संबंधी परेशानी है, तो ऐसे में आप श्वास तकनीक 4-2-8-2 कर सकते हैं। इससे आपका तनाव तो कम होगा ही। साथ ही आपकी कंसंट्रेशन पावर भी बढ़ेगी। आज हम आपको इसी तकनीक के प्रोसेस के बारे में बताएंगे।

4-2-8-2 Breathing Exercise Benefits
विज्ञापन
Advertisment

जो लोग नियमित रूप से श्वास तकनीक 4-2-8-2 को करते हैं। इससे उनके दिल की गति कम होने लगती है और दिल को आराम मिलता है। साथ ही सांस से जुड़ी कई समस्याएं भी कम हो जाती हैं। इसलिए आज हम आपको श्वास तकनीक 4-2-8-2 के बारे में ही बताएंगे, कि इसे आप कैसे कर सकते हैं। इसके अलावा इससे शरीर को क्या-क्या लाभ होता है।

विज्ञापन

श्वास तकनीक 4-2-8-2क्या है?

जिन लोगों को श्वास संबंधी समस्याएं होती हैं, उन्हें नियमित रूप से प्राणायाम करना चाहिए। इससे उनका तनाव कम होता है। साथ ही एकाग्रता बढ़ती है। इसके अलावा जिन लोगों के फेफड़े कमजोर होते हैं या उन्हें अस्थमा की बीमारी है, ऐसे में उन्हें रोजाना प्राणायाम करना चाहिए।

प्राणायाम के साथ-साथ आप श्वास तकनीक 4-2-8-2 भी कर सकते हैं। इस तकनीक में एक बार सांस लेना, रोकना, छोड़ना और फिर से सांस को रोकने की क्रिया करनी होती है। आइए विस्तार से जानते हैं इसकी प्रक्रिया के बारे में-

विज्ञापन

4 का मतलब है : चार तक गिनती के काउंट तक सांस लेना

2 का मतलब है : दो गिनती तक सांस को रोक के रखना

विज्ञापन

8 का मतलब है : 8 गिनती के काउंट पर सांस को छोड़ देना

2 का मतलब है : फिर से 2 तक सांस को रोक के रखना

विज्ञापन

श्वास तकनीक 4-2-8-2 में लगातार कई बार इस प्रक्रिया को किया जाता है।

शरीर के लिए कैसे फायदेमंद है श्वास तकनीक 4-2-8-2?

अगर आप नियमित रूप से श्वास तकनीक 4-2-8-2 का अभ्यास करते हैं, तो इससे आपको सांस संबंधी समस्या के होने का खतरा बहुत ज्यादा कम हो जाएगा। इसके अलावा अस्थमा के रोगियों को तो इसे रोजाना करना चाहिए। इससे आप चिंता मुक्त रहेंगे। साथ ही आपका दिमाग शांत होता है, जिससे आपकी सोचने-समझने की शक्ति बढ़ेगी। इसी के साथ कुछ ही समय में आपकी कंसंट्रेशन पावर में भी इजाफा होने लगेगा।

विज्ञापन

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ