हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Stock Market Opening: शेयर बाजार गिरावट, लाल निशान पर खुला Sensex और Nifty

विज्ञापन

Share Market Update: ग्‍लोबल और एश‍ियाई मार्केट से मिल रहे मिले जुले रूख के बीच भारतीय घरेलू शेयर में पिछले कई दिनों से लगातार तेजी के बाद आज गिरावट देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते से तीसरे दिन आज बुधवार (2 November) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। सेंसेक्‍स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल पर खुले हैं। हालांकि सेंसेक्स 61000 और निफ्टी 18100 से उपर ट्रेड कर रहा है।

गिरावट के साथ खुला। आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 39.53 अंक की गिरावट के साथ 61081.82 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 7.50 अंक की गिरावट के साथ 18137.90 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 39 अंकों की गिरावट के साथ 61,081 के स्तर के पार खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 7 अंक गिरकर 18,137 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन

बाजार का आज का हाल

बीएसई (BSE) में आज सुबह शुरुआत में कुल 1,619 कंपनियों में कारोबार शुरू हुआ। जिसमें से करीब 842 शेयर तेजी तो 639 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 138 कंपनियों के शेयर के भाव स्थिर हैं। वहीं आज 53 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 17 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर कारोबार कर रहे हैं

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

  • आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो अदानी इंटरप्राइजेज, देवी लैब, एनटीपीसी, पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन, ग्रेसिम समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
  • वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एक्सिस बैंक, यूपीएल, आयशर मोटर्स, रिलायंस, मारुति समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

डॉलर के मुकाबले 5 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया

विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज भी मजबूती के साथ खुला। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की मजबूती के साथ 82.64 रुपये के स्तर पर खुला। इससे पहले मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 82.69 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

सोमवार (1 November): सेंसेक्स 374 अंकों की बढ़त के साथ 61,121 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 133 अंक चढ़कर 18,145 अंक पर बंद हुआ था।

सोमवार (31 October): सेंसेक्स 786 अंकों की बढ़त के साथ 60,746 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 225 अंक चढ़कर 18,012 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

शुक्रवार (28 October): सेंसेक्स 203 अंकों की बढ़त के साथ 59,959 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 49 अंक चढ़कर 17,786 अंक पर बंद हुआ था।

गुरुवार (27 October): सेंसेक्स 212 अंकों की तेजी के साथ 59,756 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 80 अंक चढ़कर 17,736 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola