नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया है। जिससे उनके फैंस नाराज हैं। खास कर के केरल में उनके प्रशंसकों में गुस्सा दिख रहा है। चयनकर्ताओं के फैसले से वह इतने निराश हैं कि अपने खिलाड़ी के लिए अब यह फैंस प्रदर्शन करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया के मैच के दौरान ऐसा देखने को मिल सकता है।
नाराज लोकल फैंस करेंगे प्रदर्शन
टीम के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर संजू सैमसन ट्रेंड कर रहे थे। संजू सैमसन को भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं करने से नाराज लोकल फैंस ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केरल के तिरुवनंतपुरम में 28 सितंबर को होने वाले पहले T20I मैच में विरोध प्रदर्शन करने का प्लान बनाया है। फैंस का मानना है कि टीम में केएल राहुल और ऋषभ पंत को खराब फॉर्म के बावजूद टीम में रखा गया।
सैमसन की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर स्टेडियम में आएंगे फैंस
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रखने के विरोध में लोकल फैंस मैच वाले दिन विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा वे सैमसन की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर स्टेडियम में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं।
बता दें कि संजू सैमसन ने 2022 में छह T20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44.75 की औसत और 158.41 के स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
80 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
214 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
317 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
339 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
375 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
388 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
406 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
407 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
414 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
424 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines