Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ताजा खबर

कंधार में तालिबान के सैन्य ठिकाने पर एयरस्ट्राइक, ड्रोन हमलों का पाकिस्तान ने लिया बदला

तालिबान से जुड़े ड्रोन हमलों का बदला लेते हुए पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार इलाके में जोरदार एयरस्ट्राइक की है. तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया गया है.

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Mar 15, 2026 08:35
प्रतीकात्मक

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब चरम पर पहुंच गया है. हाल ही में पाकिस्तान के कई शहरों पर तालिबान से जुड़े ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तानी सेना ने कंधार इलाके में तालिबान के एक महत्वपूर्ण ठिकाने पर एयरस्ट्राइक की है. यह हमला सीधे तौर पर हाल के ड्रोन अटैकों के जवाब में किया गया है. पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में अफगानिस्तान की ओर से कई ड्रोन पाकिस्तान के ऊपर देखे गए. इनमें इस्लामाबाद, क्वेटा, कोहाट और रावलपिंडी जैसे शहर शामिल थे. पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने इन ड्रोनों को मार गिराने का दावा किया है.

सेना के अनुसार, ये ड्रोन नागरिक और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की फिराक में थे. मलबे की चपेट में आने से क्वेटा, कोहाट और रावलपिंडी में कुछ आम नागरिकों और बच्चों के घायल होने की भी खबर है.

---विज्ञापन---

राष्ट्रपति जरदारी की चेतावनी

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस स्थिति पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि तालिबान ने “रेड लाइन” पार कर दी है. पाकिस्तानी खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान में घुसपैठ करने वाले इन ड्रोनों का कंट्रोल सेंटर अफगानिस्तान के कंधार में स्थित था. इसी इनपुट के आधार पर पाकिस्तानी वायुसेना ने कंधार में तालिबान से जुड़े उन ठिकानों को तबाह कर दिया, जहां से इन हमलों की साजिश रची जा रही थी.

कंधार में तालिबान ठिकाना तबाह

पाकिस्तानी सेना का आरोप है कि इन ड्रोन हमलों की योजना और समर्थन अफगानिस्तान के कंधार में मौजूद तालिबान के सैन्य ठिकाने से मिल रहा था. इसी वजह से पाकिस्तान ने उस ठिकाने को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक की. यह कार्रवाई हाल के ड्रोन हमलों के ठीक जवाब में की गई, जिससे तालिबान को सीधा संदेश दिया गया है. पाकिस्तानी अधिकारियों का दावा है कि यह हमला उनकी संप्रभुता की रक्षा के लिए उठाया गया एक आवश्यक कदम था.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 15, 2026 08:35 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.