'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए बंद', ईरान के विदेश मंत्री बोले-तेल रूट से यातायात सामान्य
ईरान ने दिया बड़ा बयान: ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए बंद’, आम लोगों और तटस्थ देशों को कोई खतरा नहीं!
Edited By Vijay Jain

Edited By Vijay Jain

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह बंद नहीं किया गया है. यह रास्ता केवल दुश्मन देशों, उनके सहयोगियों और हमला करने वाले जहाजों के लिए बंद है. बाकी सभी देशों के लिए यातायात सामान्य रूप से जारी है. यह बयान ऐसे समय आया है जब मिडिल ईस्ट युद्ध अपने तीसरे हफ्ते में है और हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. ईरान का यह रुख दुश्मनों पर दबाव बनाने के लिए है, लेकिन भारत जैसे देशों के जहाजों को सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी जा रही है.
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है, लेकिन सिर्फ दुश्मनों (मुख्य रूप से अमेरिका और इजरायल) के टैंकरों और जहाजों के लिए बंद. ईरान ने भरोसा दिलाया कि युद्ध में आम नागरिकों और गैर-निशाना इलाकों को बचाने के लिए पूरी सावधानी बरती जाएगी. अगर ईरान की ऊर्जा सुविधाओं (तेल डिपो, पावर प्लांट आदि) पर हमला हुआ, तो पहले से कहीं ज्यादा सख्त जवाब दिया जाएगा.
ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रमुख बंदरगाहों को खाली करने की चेतावनी दी है. इनमें दुबई की जेबेल अली बंदरगाह, अबू धाबी की खलीफा बंदरगाह और फुजैरा बंदरगाह शामिल हैं. ईरान का आरोप है कि अमेरिका इन बंदरगाहों और गुप्त ठिकानों का इस्तेमाल ईरान के खारग द्वीप पर हमले के लिए कर रहा है. ऐसे में इन इलाकों को निशाना बनाया जा सकता है. ईरान ने लोगों से तुरंत इन क्षेत्रों को खाली करने की अपील की है, जहां दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल व्यापार और हवाई अड्डों से जुड़ा है.
बगदाद में अमेरिकी दूतावास के हेलीपैड पर मिसाइल हमला किया गया. UAE में एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया गया, जिसका मलबा तेल सुविधा पर गिरा. इन घटनाओं से वैश्विक तेल सप्लाई पर खतरा मंडरा रहा है, जिसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: