MP Election : निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल बीजेपी में हो सकते हैं शामिल, शिवराज सरकार को दे चुके हैं समर्थन

MP Election: शिवराज सरकार ने निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर खनिज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया था।

MP Election: Independent MLA Pradeep Jaiswal may join BJP, has supported Shivraj government

बालाघाट जिले से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

MP Assembly election 2023: मध्य प्रदेश बीजेपी में भगदड़ के बीच एक राहत भरी खबर आई है। खबर है कि बालाघाट की वारासिवनी से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं। साल 2013 में उनको भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेंद्र निर्मल ने हरा दिया था। इसके बाद 2018 में कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेंद्र निर्मल को चार हजार वोटों से हराया था। इसके बाद से उन्होंने कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन नहीं की थी।

कमलनाथ सरकार में रह चुके हैं मंत्री
प्रदीप जायसवाल ने 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने पर कमलनाथ सरकार को अपना समर्थन दिया था। इसके बदले कांग्रेस ने उन्हें कैबिनेट मंत्री भी बनाया था, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया औक उनके समर्थक विधायकों के भाजपा में जाने के बाद कमलनाथ सरकार गिर गई। इसके बाद सरकार बदलने पर जायसवाल ने अपना समर्थन भाजपा को दे दिया।

विज्ञापन

शिवराज सरकार ने बनाया खनिज विकास निगम का अध्यक्ष
जायसवाल ने जब शिवराज सिंह को समर्थन दिया तो उन्होंने जायसवाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर खनिज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया था। अब पार्टी सूत्रों का कहना है कि वे भाजपा की एक दो दिन में सदस्यता ले सकते हैं, ताकि भाजपा की तरफ से चुनाव मैदान में उतर सकें। अगर ऐसा होता है तो बीजेपी थोड़ी मजबूत होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ