दिल्ली में बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रदूषण घटाएगा सरकार का ये ठोस एक्शन प्लान

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए सरकार ने ‘नो PUCC, नो फ्यूल’ नियम को और कड़ा करने का फैसला किया है. सड़कों से धूल हटाने के लिए हर 15 दिन में डीप क्लीनिंग होगी और 150 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरेंगी. दिल्ली सरकार और केंद्र की साझा बैठक में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए यह ठोस एक्शन प्लान तैयार हुआ है.

Delhi Pollution Control, No PUCC No Fuel Delhi, Manjinder Singh Sirsa

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए सरकार ने 'नो PUCC, नो फ्यूल' नियम को और कड़ा करने का फैसला किया है. file photo

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा शामिल हुए. बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने साफ किया कि दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ (No PUCC, No Fuel) नीति को अब और ज्यादा सख्ती से लागू किया जाएगा. यानी वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUCC) न होने पर गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

हर 15 दिन में सड़कों की होगी डीप क्लीनिंग

सड़कों से उड़ने वाली धूल को खत्म करने के लिए सरकार ने हर 15 दिन में ‘डीप क्लीनिंग’ कराने की योजना बनाई है. इसके लिए हर गाड़ी में चार सदस्यों की विशेष टीम तैनात होगी, जिसमें दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) और एमसीडी (MCD) के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे. साथ ही दिल्ली पुलिस के साथ भी तालमेल बिठाया गया है.

धूल रोकने के लिए सड़कों के किनारों पर जनभागीदारी अभियान के जरिए हरियाली और ‘ब्राउन पैच’ विकसित किए जाएंगे, जिससे उड़ने वाली मिट्टी को रोका जा सके.

विज्ञापन

ठंड से बचाव के लिए बनेंगे ‘हीटिंग स्पॉट्स’

सर्दियों में खुले में कचरा और आग जलाने से रोकने के लिए ‘जीरो बर्निंग’ पहल के तहत इस बार खास ‘हीटिंग स्पॉट्स’ और अस्थायी रैन बसेरे बनाए जाएंगे. इनमें ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम होंगे, ताकि लोग खुले में अलाव या कचरा न जलाएं.

150 नई इलेक्ट्रिक बसें और हॉटस्पॉट्स पर निगरानी

सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में चल रहीं 588 इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में जल्द ही 150 और नई बसें जोड़ी जाएंगी. मंत्री सिरसा ने बताया कि पहचाने गए 62 प्रदूषण हॉटस्पॉट्स में से 42 पर हालात काबू में आ चुके हैं. बाकी 20 हॉटस्पॉट्स के 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाले श्मशान घाट, कूड़े के डंपिंग यार्ड और कंस्ट्रक्शन साइट्स की समीक्षा के लिए वह खुद सभी 11 जिलाधिकारियों (DM) के दफ्तरों का दौरा कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ