---विज्ञापन---

110 मैच, 136 विकेट… आयरलैंड की अर्लीन केली ने किया संन्यास का ऐलान, 32 साल की उम्र में कहा क्रिकेट को अलविदा

Arlene Kelly Announced Retirement: आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर अर्लीन केली ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने आयरलैंड के लिए 110 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 135 विकेट झटके.

---विज्ञापन---

Arlene Kelly Announced Retirement: आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर अर्लीन केली ने अपने करियर को लेकर चौंकाने वाला फैसला किया है. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास से ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड में जन्मीं अर्लीन ने आयरलैंड के लिए 110 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 135 विकेट झटके. वह टीम का अहम हिस्सा थीं और अचानक उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया.

अर्लीन केली ने लिया रिटायरमेंट

आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच 6 सितंबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 114 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. यह अर्लीन केली के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला था. उन्होंने 2022 में उन्होंने अपना डेब्यू किया था और सिर्फ 4 साल में उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का अंत कर दिया. 32 साल की उम्र में वह क्रिकेट से दूर हो गई हैं. बताया जा रहा है कि वह न्यूजीलैंड जाकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ रहना चाहती हैं.

---विज्ञापन---

आयरलैंड की टीम में कैसे मिला मौका?

अर्लीन नोरा केली का जन्म 1994 को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में हुआ था. 2022 में उन्होंने न्यूजीलैंड छोड़कर आयरलैंड में मलाहिडे क्रिकेट क्लब से खेलना शुरू कर दिया. बहुत जल्दी वह अपनी छाप छोड़ने में सफल हुईं और जून 2022 में उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना डेब्यू करने का मौका मिला. चार साल में उन्होंने 110 इंटरनेशनल मैच खेले और 136 विकेट झटके. 2025 में उन्हें आयरलैंड की महिला टीम की कप्तानी करने का भी मौका मिला. वह आयरलैंड महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली तीसरी महिला क्रिकेटर हैं.

ये भी पढ़ें:- श्रीलंका के बाद इंग्लैंड में भी मानव सुथार ने गेंदबाजी से बिखेरा जलवा, 7 विकेट झटक टीम को दिलाई बड़ी जीत

---विज्ञापन---

कैसा है अर्लीन केली का रिकॉर्ड?

अर्लीन केली ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 39 वनडे मैचों में हिस्सा लिया और 45 विकेट झटके, जिसमें 2 फोर विकेट हॉल शामिल है. उन्होंने वनडे में 424 रन भी बनाए. बता दें कि केली ने 71 T20I मैचों में हिस्सा लिया और 91 विकेट झटके. T20I मैचों में उनका बल्ले से योगदान नहीं रहा.

आयरलैंड को मिली सीरीज में हार

आयरलैंड महिला टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर गई. 1 सितंबर को लीसेस्टर में हुए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. डर्बी में हुए दूसरे मैच में भी इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत अपने नाम की. 6 सितंबर को वोरसेस्टर में तीसरा वनडे मैच खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने 114 रनों के बड़े अंतर से जीत अपने नाम की. इंग्लैंड ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- दलीप ट्रॉफी के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा, उपकप्तानी पर खड़े किए सवाल

First published on: Sep 07, 2026 06:36 AM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola