---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 12th November: शनिदेव की कृपा से इनकी चमकेगी किस्मत तो इनके बनेंगे बिगड़े काम, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 November 2022: आज दिनांक 12 नवंबर 2022 और दिन शनिवार (Shaniwar Ka Rashifal) है। जानिए ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा से आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?कुल 12 राशियां होरोस्कोप […]

---खबर नीचे जारी है---

Aaj Ka Rashifal 12 November 2022: आज दिनांक 12 नवंबर 2022 और दिन शनिवार (Shaniwar Ka Rashifal) है। जानिए ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा से आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

आज आपको अपने काम में दूसरों की मदद मिल सकती है। दिन भर बिजी रहेंगे। आज अपने सभी काम समय सर निपटा लेंगे। शाम को गुड न्यूज़ मिल सकती है। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
पार्टनर के साथ उलझने से बचें। तनाव बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।
शुभ अंक- 4
शभु रंग- सफेद

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि (Taurus)

आज स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। साथ ही खास बात ये ध्यान रखें कि आज किसी केस में उलझ सकते हैं इसलिए किसी के भी लड़ाई झगड़े में पैर न फसायें। किसी से हो सकती है अनबन। फिजूल खर्च से बचें और अपने गुस्से पर काबू रखें। प्रेम विवाह का योग बन रहा है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया

मिथुन राशि (Gemini)

आज पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी जो पिछले समय से चली आ रही थी। आज जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफल होंगे। मेहनत का फल मिलेगा। आज खानपान पर और सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत है। कुछ भी ऐसा न खाए जो नुकसान दायक हो। क्रोध की अधिकता रहेगी। मां से मनमुटाव रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन मानसिक रूप से ठीक नहीं रहेगा। मूड में थोड़े उतार चढ़ाव बने रहेंगे ,लेकिन खुद को स्थिर रखें। भाग्य आपके हर कार्य में साथ दे रहा है। योगा मेडिटेशन करने की जरूरत है। जिससे मन मजबूत होगा और कामकाज को लेकर सही निर्णय ले पाएंगे। आज पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सुनहरा

सिंह राशि (Leo)

करियर पर ध्यान देने का समय है, लापरवाही से न लें। समय बीत गया तो फिर नहीं लौटेगा, इस पर ध्यान दें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, परंतु यात्रा के समय अपने कीमती सामान का ध्यान रखें गुम या चोरी हो सकता है।
कुछ पुराने उलझे हुए मामले आज सुलझ सकते हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लाल

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि (Virgo)

सोच समझकर खर्चा करें, क्योंकि आज व्यर्थ के खर्चे होने के योग बन रहे है। निर्णय चाहे व्यापार में हो नौकरी में हो या फिर घर में, बहुत सोच समझ कर निर्णय लें। आज महिलाओं को काम संभालने परेशानी आ सकती है। साथ ही नया घर लेने के लिए समय अच्छा। अपने लव पार्टनर पर विश्वास कर उसे अपने हर निर्णय में शामिल करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद

तुला राशि (Libra)

लंबे समय से फसा हुआ पैसा आज मिल सकता है। प्रमोशन हो सकता है काफी प्रबल योग। भाग्य पूर्ण साथ दे रहा है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं। आज छोटी यात्रा हो सकती है। परंतु वाहन सावधानी से चलाएं। लव लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दूर रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज धन आगमन के योग बन रहे हैं। लाभ स्थान प्रबल होने से आमदनी के जरिये भी बढ़ेंगे। बहुमूल्य चीज़ को सम्भल कर रखें खो सकती है। ऑफिस में काम का बहुत ज्यादा रहेगा। कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। कुछ नया खरीद सकते हैं। बाहर खाने से आज बचें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- मेहरून

धनु राशि (Sagittarius)

बजट बनाकर चलें। आज के दिन आमदनी कितनी भी हो, खर्चे अधिक ही रहेंगे। साथ ही स्वास्थ्य की नरमी को नज़रअंदाज न करें। खांसी जुकाम से परेशान हो सकते हैं। बड़ों की सलाह से काम करें। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं ।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- क्रीम

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि (Capricorn)

बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर आज दिन की शुरुआत करने से मन मजबूत रहेगा। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज आपका प्रभाव आपके काम काज के क्षेत्र में दिखेगा। थोड़े से रूलिंग हो सकते हैं। आज पर मन भी कुछ अशांत से रह सकता है। पार्टनर भाग्यशाली साबित होगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नीला

कुंभ राशि (Aquarius)

किसी परिजन से मुलाकात हो सकती है, जिस से मन प्रसन्न होगा। आज सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। कहा पान का ख्याल रखें। घर पर कोई मेहमान आ सकता है जिससे व्यस्तत बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज अपना सिक्का जमा सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि (Pisces)

आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे। कुछ और जिम्मेदारी का बोझ भी परेशान कर सकता है। आज ऐसी कुछ गुप्त चिंताए सता सकती हैं जिन्हें किसी से शेयर नहीं कर सकते। स्वस्थ्य के साथ साथ मन को भी मजबूत रखने का प्रयास करें। परिवार में शांति बनाए रखने की कोशिश करें। आज आप खुश रहेंगे तो पार्टनर भी खुश होगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- संतरी

Instagram: @astrologer_deepa_sharma

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 12, 2022 05:01 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola