---विज्ञापन---

देश angle-right

Aaj Ka Mausam 30 June: 23 राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम

देशभर में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग राहत की खबर लेकर आया है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अब इसका असर देश के ज्यादातर हिस्सों में भी दिखाई दे रहा है. भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 से 72 घंटों के दौरान देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है.

---विज्ञापन---

देशभर में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग राहत की खबर लेकर आया है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अब इसका असर देश के ज्यादातर हिस्सों में भी दिखाई दे रहा है. भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 से 72 घंटों के दौरान देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है.

पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी राज्यों, पश्चिमी तटीय इलाकों और मध्य भारत सहित 23 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां तेज होने वाली हैं.

---विज्ञापन---

मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई हिस्सों में 29 जून से 5 जुलाई के बीच व्यापक बारिश होने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ मौसम अधिक खराब हो सकता है.

इन 17 राज्यों के लिए अलर्ट

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, सिक्किम में बारिश के साथ आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR में कब होगी बारिश?

दिल्ली और एनसीआर के लोगों को जल्द ही उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 30 जून को राजधानी में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. वहीं, 1 जुलाई से 4 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियां और तेज होने का अनुमान है. लगातार बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. हालांकि शुरुआती दिनों में कुछ इलाकों में लू का असर बना रह सकता है.

उत्तर प्रदेश में कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है. उत्तर प्रदेश में आज से 3 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना है. कई जिलों के लिए भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया है.

---विज्ञापन---

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी आज से 2 जुलाई तक तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

बिहार और झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस बीच पटना, नवादा, गया, औरंगाबाद, सिवान, भोजपुर, शेखपुरा, लखीसराय, बक्सर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने का अलर्ट भी है.

---विज्ञापन---

वहीं, झारखंड में 30 जून और 1 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

मानसून अगले दो दिनों में उत्तराखंड में पहुंच सकता है. राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है जबकि पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी जिलों में बिजली चमकने के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने, तेज बारिश होने और कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. अगले तीन से चार दिनों में उत्तराखंड में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

---विज्ञापन---

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियों के बीच राजस्थान के अनेक हिस्सों में इस हफ्ते मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. कोटा और उदयपुर संभागों में कुछ भागों में आगामी दिनों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. जयपुर, भरतपुर और कोटा संभागों में कहीं-कहीं हल्की/मध्यम बारिश होगी. तीन से पांच जुलाई तक पूर्वी राजस्थान के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने एवं कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- समुद्र में मौत को मात! तटरक्षक बल ने तूफानी लहरों के बीच बचाई 6 मछुआरों की जान

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र में आज कैसा रहेगा मौसम

मध्य महाराष्ट्र में 30 जून से लेकर 5 जुलाई के बीच रुक-रुककर बारिश होती रहेगी. इस बीच 2 और 3 जुलाई को कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, महाराष्ट्र तट के पास पूर्व-मध्य अरब सागर में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके कारण राज्य में नमी बढ़ रही है और लगातार बारिश की स्थिति बनी हुई है. इसी के चलते आने वाले दिनों में वर्षा की तीव्रता और बढ़ सकती है.

गुजरात में भी मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. 3 जुलाई के बाद राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. सौराष्ट्र और कच्छ में भी अच्छी वर्षा होने की संभावना है.

---विज्ञापन---

हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में दो और तीन जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी करते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. कांगड़ा और मंडी जिलों के लिए 2 और 3 जुलाई को, जबकि कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए ती 3 जुलाई को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में चार जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है, क्योंकि दो जुलाई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है.

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी भोपाल में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. इस बीच राजगढ़, शाजापुर,देवास, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, विदिशा, बालाघाट, सिवनी, खांडवा, होशंगाबाद, शिवपुरी और छतरपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है.

---विज्ञापन---

दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में जारी रहेगा बारिश का दौर

केरल, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में अगले कई दिनों तक बारिश जारी रह सकती है. केरल और तटीय कर्नाटक के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और आसपास के राज्यों में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

आईएमडी ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने मछुआरों को 3 जुलाई तक कोंकण-गोवा, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में समुद्र में न जाने की सलाह दी है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 30, 2026 09:16 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola