दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर है. अगर आप फ्री या सस्ती बिजली वाली सब्सिडी ले रहे हैं तो अब बिना आधार के काम नहीं चलेगा. दिल्ली सरकार के पावर डिपार्टमेंट ने 30 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी करके साफ कर दिया है कि बिजली सब्सिडी के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा. ये नोटिफिकेशन दिल्ली गजट में भी पब्लिश हो गया है.
सरकार का कहना है कि ये कदम फर्जीवाड़ा रोकने और सही लोगों तक सब्सिडी पहुंचाने के लिए उठाया गया है.
ये नया नियम किस पर लागू होगा?
ये नियम दिल्ली के सभी बिजली उपभोक्ताओं पर लागू होगा जो सब्सिडी लेते हैं, चाहे आपका कनेक्शन किसी भी कंपनी से हो – BSES राजधानी (BRPL), BSES यमुना (BYPL), टाटा पावर (TPDDL), NDMC और MES एरिया वाले भी इसमें आएंगे. मतलब पूरी दिल्ली कवर है. अब आपको सब्सिडी लेने के लिए वेब पोर्टल या सरकार के बताए तरीके से अपना आधार नंबर देना ही होगा. ये नियम Aadhaar Act 2016 के Section 7 के तहत लागू किया गया है.
आधार नहीं है तो सब्सिडी नहीं मिलेगी?
ऐसा नहीं है, टेंशन मत लीजिए. सरकार ने इसका भी तोड़ निकाला है. अगर आपके पास अभी आधार नंबर नहीं है, तो आप आधार के लिए एनरोलमेंट कर सकते हो. एनरोलमेंट के बाद जो 14 अंकों की Enrollment ID मिलती है, उसको दिखाकर भी आप सब्सिडी के लिए अप्लाई कर सकते हो.
लेकिन ध्यान रहे, बाद में आधार बनते ही आपको वो नंबर देना होगा. हर साल करना होगा रिन्यूपहले की तरह ही, इस बार भी आपको हर साल बताना होगा कि आपको सब्सिडी चाहिए या नहीं. इसके लिए सरकार जल्द ही एक नया ऑनलाइन पोर्टल भी लाने वाली है, ताकि सारा प्रोसेस ऑनलाइन और आसान हो जाए. पावर डिपार्टमेंट को कहा गया है कि वो इस नियम का खूब प्रचार करे ताकि हर किसी को पता चल सके.
तो सीधी बात है, अगर आप दिल्ली में बिजली सब्सिडी लेना चाहते हैं तो अपना आधार कार्ड तैयार रखिए.
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 hr agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 hr agoमकान मालिक नहीं दे रहा सिक्योरिटी डिपॉजिट? कहां करें शिकायत? जानें
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
4 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
4 hrs ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
5 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
5 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
7 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines