आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोलते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर चिट्टे (नशे) के ठिकाने बताना एक सांसद की बेहद ओछी और गैर-जिम्मेदाराना हरकत है. एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को नशा रोकने के बजाय नशा बिकने वाली जगहों को प्रमोट करना शोभा नही देता.
पन्नू ने कहा कि चाहे 10 साल का अकाली-भाजपा राज रहा हो या उसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह और स्वयं चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार, इन सभी ने पंजाब में नशे को फलने-फूलने दिया और इसे रोकने के लिए कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाए.
आज जब मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरे प्रदेशवासियों को साथ लेकर ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान चला रही है,जिसने नशा तस्करों में खौफ पैदा कर दिया है, तब चन्नी जैसे नेता वीडियो डालकर यह बता रहे हैं कि चिट्टा कहाँ उपलब्ध है. यह सीधे तौर पर सरकार की नशा विरोधी मुहिम को कमजोर करने और नशे के सौदागरों की मदद करने की एक सोची-समझी साजिश है.
बलतेज पन्नू ने आगे कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का काम पुलिस को जानकारी देकर नशे को रुकवाना होता है, न कि वीडियो के जरिए नशे के ठिकानों का प्रचार करना. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या चन्नी अब नशा बेचने वालों के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम कर रहे हैं?
पन्नू ने कहा कि पंजाब की जनता देख रही है कि कैसे कांग्रेस के नेता नशे के खिलाफ जंग में साथ देने के बजाय बाधाएं उत्पन्न कर रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं से स्पष्टीकरण मांगते हुए पूछा कि वे बताएं उनकी पार्टी सरकार की नशा विरोधी मुहिम के साथ खड़ी है या नशा बेचने वालों के साथ?
पन्नू ने चेतावनी दी कि ऐसी ओछी राजनीति से ‘आप’ सरकार का नशा मुक्ति का संकल्प कमजोर नही होगा. सरकार नशे के खात्मे तक अपनी जंग जारी रखेगी.
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
7 days agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
9 days agoरणबीर और एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी Beyond
11 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
11 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
13 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, देश का पहला मल्टीकार्गो पोर्ट
15 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
16 days agoभारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच, फीड पर यूजर का कंट्रोल
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines