उत्तर प्रदेश ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है. प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रदेश ने 27 नवंबर 2025 तक 01 गीगावाट क्षमता हासिल कर देश में नई मिसाल स्थापित की है. यह उपलब्धि स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूकता, सुशासित नीतियों और प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में बड़ा कदम है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को लेकर निरंतर व्यापक कार्य हो रहे हैं. उनके निर्देशों पर योजनाओं को पारदर्शी, सरल और नागरिक हित में लागू किए जाने से आज 2.90 लाख से अधिक घरों में सोलर रूफटॉप संयंत्र सफलतापूर्वक स्थापित हो चुके हैं.
इस उपलब्धि से जहां आमजन को बिजली की बचत और अतिरिक्त आय का अवसर मिला है वहीं लगभग 4,000 एकड़ भूमि की बचत भी संभव हुई है जो अन्य उपयोगी परियोजनाओं के लिए काम आएगी.
योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को अब तक भारत सरकार द्वारा 2,000 करोड़ रुपये और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 600 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया गया है. इससे नागरिकों पर आर्थिक भार कम हुआ है और योजना में सहभागिता गति पकड़ सकी है. योगी सरकार की नीति में सुगमता और पारदर्शिता के कारण योजना के प्रारंभिक चरण में मात्र 81 पंजीकृत वेंडर थे, जिनकी संख्या 50 गुना बढ़कर बढ़कर 4,200 तक पहुंच गई है. वेंडरों की इस वृद्धि से तकनीकी सहायता, स्थापना प्रक्रियाओं की गति और प्रतिस्पर्धा में सुधार आया है. इससे उपभोक्ताओं को सहज सेवा उपलब्ध होना सुनिश्चित हुआ है.
प्रदेश में इस योजना ने रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. सोलर पैनल उत्पादन, स्थापना, मॉनिटरिंग और सेवा क्षेत्रों में अब तक लगभग 50,000 नए रोजगार उत्पन्न हुए हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को ठोस मजबूती मिली है. यह उपलब्धि ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की दिशा में उत्तर प्रदेश की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रमाण है. सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में हर घर स्वच्छ ऊर्जा से जुड़कर आत्मनिर्भर ऊर्जा व्यवस्था का हिस्सा बने.
संबंधित खबरें
यूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
15 mins agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में सस्टेनेबिलिटी के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
2 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, बना देश का पहला 100% ग्रीन एनर्जी से चलने वाला प्राइवेट पोर्ट
3 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
5 days agoडेटा देश के भीतर, फीड पर यूजर का कंट्रोल: भारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच
5 days agoयूपीआईटीएस: एक योगी के तप की गाथा
5 days agoयूपीआईटीएस: आत्मविश्वास की वैश्विक यात्रा
6 days ago'बंगाल बने मेरी दूसरी कर्मभूमि', ICC में बोले गौतम अडाणी, राज्य में ₹1 लाख करोड़ निवेश और 2,000 बेड के अस्पताल का ऐलान
6 days agoचुनावी मौसम में अराजकता का मॉडल
11 days agoअसम में अडाणी पावर देगा 25,000 को रोजगार, CM हिमंता बिस्वा सरमा ने रखी ₹48,000 करोड़ के पावर प्लांट की नींव
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines