आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मोगा के किल्ली चाहलां में आयोजित विलेज डिफेंस कमेटियों के शपथ ग्रहण समारोह पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर तीखा पलटवार किया है. पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए उठाए जा रहे कदमों से विरोधियों को इतनी तकलीफ हो रही है कि उन्होंने बेवजह का शोर मचाना शुरू कर दिया है.
पन्नू ने कहा कि जो विपक्षी दल आज सरकारी पैसे के खर्च होने का रोना रो रहे हैं, शायद वे अपना शर्मनाक इतिहास भूल गए हैं. उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि आज सरकार के पैसे की बात करने वाले बताएं कि जब आपकी सरकारें थीं, तब क्या सरकारी गाड़ियों में ‘चिट्ठा’ सप्लाई नहीं होता था? जनता भूली नहीं है कि कैसे सत्ता के संरक्षण में नशे का कारोबार फला-फूला था. उन्होंने कहा कि आप सरकार जनता का पैसा नशा खत्म करने और पंजाब के भविष्य को बचाने के लिए खर्च कर रही है, न कि तस्करों को संरक्षण देने के लिए.
विरोधियों की हताशा पर तंज कसते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि मोगा के कार्यक्रम में तो अभी केवल विलेज डिफेंस कमेटियों के सदस्य ही आए थे, जिनमें हर गांव से कुछ है जागरूक नागरिकों ने शपथ ली है. जब ‘युद्ध नाशयां विरुद्ध 2’ के तहत इनके साथ पूरे गांव एकजुट होकर नशे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे तब इन विरोधियों का क्या हाल होगा.
पन्नू ने कहा कि ‘युद्ध नाशयां विरुद्ध’ अभियान का दूसरा चरण निश्चित रूप से कामयाब होगा क्योंकि आज हर पंजाबी नशा मुक्त पंजाब चाहता है, लेकिन अगर कोई नहीं चाहता तो वो सिर्फ विपक्षी दल हैं, क्योंकि नशे का खात्मा होते ही इनकी राजनीति की दुकान बंद हो जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि मान सरकार पंजाब के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को नहीं बख्शेगी.
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर और एन. चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी 'Beyond', बोले- शब्दों में बयान करना मुश्किल है अनुभव
12 hrs agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
14 hrs agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में सस्टेनेबिलिटी के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
2 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, बना देश का पहला 100% ग्रीन एनर्जी से चलने वाला प्राइवेट पोर्ट
4 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
5 days agoडेटा देश के भीतर, फीड पर यूजर का कंट्रोल: भारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच
5 days agoयूपीआईटीएस: एक योगी के तप की गाथा
6 days agoयूपीआईटीएस: आत्मविश्वास की वैश्विक यात्रा
6 days ago'बंगाल बने मेरी दूसरी कर्मभूमि', ICC में बोले गौतम अडाणी, राज्य में ₹1 लाख करोड़ निवेश और 2,000 बेड के अस्पताल का ऐलान
7 days agoचुनावी मौसम में अराजकता का मॉडल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines