हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मेंफिस फुटबॉल कप पर विजय फुटबॉल अकादमी का कब्जा, अनय कृष्ण मिश्रा बने बेस्ट स्ट्राइकर

गाजियाबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित तीसरे मेंफिस फुटबॉल कप (अंडर-14) में विजय फुटबॉल अकादमी ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. अनय कृष्ण मिश्रा को बेस्ट स्ट्राइकर का सम्मान मिला.

विज्ञापन

गाजियाबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में तीसरे मेंफिस फुटबॉल कप (अंडर-14) के फाइनल मुकाबले में विजय फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है. खिताबी मुकाबले में उन्होंने मेंफिस टाइगर फुटबॉल अकादमी को रोमांचक पैनल्टी शूटआउट में 4-3 से हरा दिया.

आपको बता दे कि इस टूर्नामेंट में कुल 13 टीमो ने भाग लिया था. टूर्नामेंट के सभी मैचों में विजय फुटबाल क्लब के मुख्य स्ट्राइकर अनय कृष्ण मिश्रा ने अपनी कलात्मक खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम से बॉल को छकाते हुए सीधा गोल में परिवर्तित करवा दिया. टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुख्य स्ट्राइकर अनय कृष्ण मिश्रा को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

टूर्नामेंट के मुख्य आकर्षण

विजेता: विजय फुटबॉल अकादमी
उपविजेता: मेंफिस टाइगर फुटबॉल अकादमी
मैच का निर्णय: पैनल्टी शूटआउट (4-3)
टूर्नामेंट में कुल टीमें: 13
बेस्ट गोलकीपर: सुक्रीत रावत
बेस्ट प्लेयर: अरनव सोम
बेस्ट स्ट्राइकर: अनय कृष्ण मिश्रा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola