हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गोवा में आम आदमी पार्टी का हेल्थ मॉडल असरदार, 800 हेल्थ कैंपों में 20,000 से ज्यादा मरीजों को मिला उपचार

गोवा में आम आदमी पार्टी के हेल्थ मॉडल ने बेहतर परिणाम दिए हैं, जहां 800 से अधिक हेल्थ कैंपों में 20,000 से ज्यादा लोगों का इलाज किया गया. यह मॉडल स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने का सफल प्रयास साबित हुआ है.

विज्ञापन

गोवा की राजनीति में लंबे समय से एक कमी महसूस होती रही है, स्वास्थ्य सेवाएं हर घर तक नहीं पहुंच पाती थीं. लोगों को छोटी-सी बीमारी के लिए भी शहर के बड़े अस्पतालों तक जाना पड़ता था. टाइम, पैसा, और ऊपर से महंगी दवाएं, आम लोगों के लिए इलाज एक तनाव बन चुका था. सरकारें आईं और गईं, भाषण और वादे बहुत हुए, लेकिन लोगों की बीमारी और परेशानियां वहीं की वहीं रहीं.

फिर आम आदमी पार्टी ने एक अलग और जमीन से जुड़ा कदम उठाया. उन्होंने कहा इलाज जनता तक पहुंचना चाहिए, जनता को अस्पताल तक नहीं. इसी सोच के साथ गोवा में बड़े पैमाने पर हेल्थ कैंप लगाए गए, जहां इलाज सीधे लोगों तक पहुंचा. आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. 800 से ज्यादा हेल्थ कैंप आयोजित हुए, और 20,000 से अधिक मरीजों का फ्री या बेहद सस्ते में इलाज हुआ. किसी बुजुर्ग को दरवाजे के पास दवा मिली, किसी बच्चे की जांच तुरंत हो गई, किसी महिला का ब्लड प्रेशर बिना शुल्क मापा गया.

न लंबी लाइनें, न सिफारिश सीधा इलाज, सीधे लोग. बीजेपी सरकार ने बजट और घोषणाओं की बात तो बहुत की, लेकिन जनता को फायदा नहीं मिला. कभी डॉक्टर नहीं मिले, कभी दवा नहीं मिली, कई जगह अस्पताल तक का रास्ता ही लंबा था. वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने प्रचार नहीं, काम किया. और यह काम अब हर मोहल्ले और गांव में महसूस किया जा सकता है. लोग बताते हैं कि हेल्थ कैंप कब होते हैं, कौन-सा इलाज मिलता है, कौन-सी दवा फ्री में उपलब्ध है. जो चीज पहले कल्पना जैसी थी, आज वह हकीकत है.

विज्ञापन

गोवा में अब राजनीति नारों पर नहीं, सीधे अनुभव पर चल रही है. पहले इलाज के लिए सोच-समझ कर कदम निकलते थे, अब घर से कुछ कदम दूर राहत मिलती है. सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में भरोसा टूटा था, लेकिन हेल्थ कैंप ने वह भरोसा फिर से जिंदा किया है. यही वजह है कि पंचायत चुनाव से पहले हवा बदली हुई दिख रही है, लोग पहली बार कह रहे हैं कि बदलाव सिर्फ कागज पर नहीं, उनके जीवन में उतरा है.

गोवा धीरे-धीरे समझने लगा है कि असली राजनीति वही है जो जिंदगी आसान करे. जब इलाज पास मिले, टेस्ट फ्री हों, दवा हाथ में आए, और बीमारी बोझ न बने तभी सरकार का महत्व दिखता है. आज हजारों परिवार यही बदलाव महसूस कर रहे हैं. पंचायत चुनाव करीब हैं, और चर्चा अब भाषणों-पोस्टरों नहीं बल्कि काम पर हो रही है. लोग कह रहे हैं, जिसने इलाज घर तक पहुंचाया, भरोसा उसी पर है. यही भरोसा आज आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बन गया है. गोवा में स्वास्थ्य सुधार सिर्फ शुरू नहीं हुआ मजबूती से चल रहा है, और इसे आगे बढ़ाने का श्रेय भी आम आदमी पार्टी को ही जाता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola