Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

यूट्यूबर ज्योति रानी ने ISI अधिकारियों से की थी मुलाकात, पाक अधिकारी बना था ‘बिचौलिया’

ज्योति रानी की गिरफ्तारी के बाद उसके किस्से निकलकर सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करने से पहले एक पाक अधिकारी से मिली थी। यह अधिकारी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी हाई कमीशन में तैनात दानिश था।

Author
Edited By : Md Junaid Akhtar Updated: May 17, 2025 21:57
youtuber jyoti rani, India Pakistan, पाकिस्तान हाई कमीशन, यूट्यूबर ज्योति रानी, ISI Pakistan
यूट्यूबर ज्योति रानी ने ISI अधिकारियों से की थी मुलाकात

यूट्यूबर ज्योति रानी की गिरफ्तारी के बाद उसके किस्से निकलकर सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ज्योति पाकिस्तान के लिए जासूसी करने से पहले एक पाक अधिकारी से मिली थी। यह अधिकारी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी हाई कमीशन में तैनात दानिश था। ज्योति ने दानिश से कई बार मुलाकात की। जिसके बाद दानिश ने ज्योति की मुलाकात पाकिस्तान की Inter-Services Intelligence (ISI) के 2 अधिकारियों से कराई। इन अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं। इन्हीं अधिकारियों से मुलाकात के बाद ज्योति भारत की संवेदनशील जानकारी उन्हें देने लगी।

ज्योति की इस तरह हुई दानिश से मुलाकात

पुलिस के अनुसार, 2023 में ज्योति दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन में एहसान उर रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में आई थी। यहां वह पड़ोसी देश की यात्रा के लिए वीजा लेने गई थी। दानिश से मुलाकात के बाद वह दो बार पाकिस्तान गई। इस दौरान वह दानिश के अली अहवान से मिली थी, जिसने उसके वहां ठहरने की व्यवस्था की थी। अहवान ने ही ज्योति की पाकिस्तान सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात कराई।

ISI अधिकारी का नंबर ‘जट रंधावा’ से किया सेव

ज्योति की आईएसआई अधिकारी शाकिर और राणा शहबाज से मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों ने ज्योति को भारत के खिलाफ जासूसी करने के लिए तैयार किया था। इस बीच ज्योति ने किसी भी संदेह से बचने के लिए शहबाज का मोबाइल नंबर ‘जट रंधावा’ के नाम से सेव कर लिया। पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भेजती थी जानकारी

पुलिस जांच में पता चला है कि यूट्यूबर ज्योति रानी व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचेट के जरिए पाक अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें जानकारी देती थी। ज्योति ने भारत की कई संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ शेयर की है।

First published on: May 17, 2025 09:42 PM

संबंधित खबरें