Wrestlers Protest: IOA ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए बनाई कमेटी, मैरी कॉम और योगेश्वर दत्त शामिल
Edited By Pushpendra Sharma

IOA
Edited By Pushpendra Sharma

IOA
नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसमें सदस्य के रूप में मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव और दो अधिवक्ता शामिल रहेंगे।
Indian Olympic Association (IOA) has formed a seven-member committee to probe the allegations of sexual harassment against WFI chief Brij Bhushan Sharan Singh. Members are Mary Kom, Dola Banerjee, Alaknanda Ashok, Yogeshwar Dutt, Sahdev Yadav and two advocates: IOA pic.twitter.com/BjuyEbUHZu
— ANI (@ANI) January 20, 2023
जानकारी के अनुसार, आईओए ने खिलाड़ियों के मामले को लेकर शुक्रवार को बड़ी बैठक बुलाई थी। इसके बाद कमेटी बनाने का फैसला लिया गया। इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन के बीच बृजभूषण शरण सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से इंकार कर दिया। उनके बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने कहा- वह आज बयान जारी नहीं करेंगे। अब वह 22 जनवरी के बाद अधिकारिक बयान जारी करेंगे। सिंह 22 जनवरी के बाद लिखित बयान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसी दिन एजीएम के बाद मीडिया को सूचित किया जाएगा।
और पढ़िए –Wrestlers Protest: पहलवानों को खेल मंत्रालय ने बुलाया, नेशनल चैंपियनशिप से बिना खेले लौटे कई खिलाड़ी
वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को लंबे इंतजार के बाद रेसलर शाम के वक्त पहुंचे खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने पहुंचे। रेसलर के आने से कुछ समय पहले खेल मंत्रालय के अधिकारी भी अनुराग ठाकुर के घर पर पहुंच गए। फिलहाल बातचीत जारी है। इस मीटिंग में पहलवान रवि दहिया, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, सत्यव्रत समेत कुल 7 खिलाड़ी शामिल हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: